करीब 3300 पहले जिस सम्राट ने राज किया, उसके ताबूत की अब हो रही मरम्मत
topStories1hindi554658

करीब 3300 पहले जिस सम्राट ने राज किया, उसके ताबूत की अब हो रही मरम्मत

तूतनखामेन नौ वर्ष की अवस्था में सिंहासन पर बैठा था और 19 वर्ष की आयु में उसकी मौत हो गई थी. वह दुनिया में प्राचीन मिस्र का सबसे प्रसिद्ध राजा था.

करीब 3300 पहले जिस सम्राट ने राज किया, उसके ताबूत की अब हो रही मरम्मत

काहिरा: मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय ने कहा है कि उसने प्राचीन राजा तूतनखामेन के ताबूत को संरक्षित रखने के लिए उसकी मरम्मत शुरू कर दी है. वर्ष 1922 में खोजे जाने के बाद पहली बार इसकी मरम्मत की जा रही है. तूतनखामेन नौ वर्ष की अवस्था में सिंहासन पर बैठा था और 19 वर्ष की आयु में उसकी मौत हो गई थी. वह दुनिया में प्राचीन मिस्र का सबसे प्रसिद्ध राजा था. युवा राजा ने 1332 ईसा पूर्व से 1323 ईसा पूर्व तक राज किया था. उस काल को प्राचीन मिस्र का आधुनिक साम्राज्य कहा जाता है.


लाइव टीवी

Trending news