Advertisement
trendingNow1557998

उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका बातचीत जारी रखने के लिए तैयार : माइक पोम्पियो

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर कोरिया द्वारा एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरा हथियार परीक्षण किया गया है.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

बैंकॉक : अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया के साथ वार्ता जारी रखने के लिए अमेरिका तैयार है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर कोरिया द्वारा एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरा हथियार परीक्षण किया गया है.

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पोम्पियो ने बैंकॉक में थाईलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रमुदविनई के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, "हम उत्तर कोरियाई लोगों के साथ अपनी कूटनीतिक वार्ता जारी रखने के लिए तैयार हैं."

लाइव टीवी

Add Zee News as a Preferred Source

पोम्पियो बुधवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाई राजधानी पहुंचे. विदेश मंत्री ने कहा कि वह आशावादी हैं कि अमेरिका और उत्तर कोरिया जल्द ही वार्ता फिर से शुरू करेंगे. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news