Pitru Paksha 2022: इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानें किन तरीखों पर होगा पिंड दान

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होकर 25 सितंबर 2022 तक रहेगा. इस दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होता है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 4, 2022, 05:43 PM IST
  • 10 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध
  • नया काम शुरू करने से बचे
Pitru Paksha 2022: इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानें किन तरीखों पर होगा पिंड दान

नई दिल्ली: Pitru Paksha 2022 हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है. पितृ पक्ष को श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है. इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक यानी 16 दिनों तक रहेगा. पितृ पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है.

पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान धर्म के कार्य किए जाते हैं. इन दिनों में पूर्वजों के लिए किया गया कर्मकांड का बहुत महत्‍व है. श्राद्ध करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में खुशहाली बनी रहती है. आइए जानतें हैं कि पितृ पक्ष का क्या महत्‍व है और इसके नियम क्या हैं.

पितृ पक्ष में कैसे करें पूजन
पितृ पक्ष के दिन कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. पितरों का श्राद्ध पितृ पक्ष की उसी तिथि को करना चाहिए, जिस दिन उनकी मृत्यु हुई थी। इस दिन स्‍नान करने के बाद पूजन स्‍थल पर बैठ कर अपने पितरों को याद करें. सात्‍विक भोजन का पितरों को भोग लगाएं. पिंड दान के भोग को गाय, कुत्ते, कौअे या चींटियों को खिला दें.

श्राद्ध का तिथियां
10 सितंबर 2022 (शनिवार)- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
11 सितंबर 2022 (रविवार)- प्रतिपदा श्राद्ध, अश्विना, कृष्ण प्रतिपदा
12 सितंबर 2022(सोमवार)- अश्विना, कृष्णा द्वितीया
13 सितंबर 2022 (मंगलवार)- अश्विना, कृष्ण तृतीया 
14 सितंबर 2022 (बुधवार)- अश्विना, कृष्ण चतुर्थी 
15 सितंबर 2022 (गुरुवार)- अश्विना, कृष्ण पंचमी
16 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- अश्विना, कृष्ण षष्ठी 
17 सितंबर 2022 (शनिवार )- अश्विना, कृष्ण सप्तमी
18 सितंबर 2022 (रविवार)- अश्विना, कृष्ण अष्टमी
19 सितंबर 2022 (सोमवार)- अश्विना, कृष्ण नवमी
20 सितंबर 2022 (मंगलवार)- अश्विना, कृष्ण दशमी
21 सितंबर 2022 (बुधवार)- अश्विना, कृष्ण एकादशी
22 सितंबर 2022 (गुरुवार)- अश्विना, कृष्ण द्वादशी
23 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- अश्विना, कृष्ण त्रयोदशी
24 सितंबर 2022 (शनिवार)- अश्विना, कृष्ण चतुर्दशी
25 सितंबर 2022 (रविवार)- अश्विना, कृष्ण अमावस्या

इन कार्यों को करने से बचें
इस समय किसी भी नई कार्य को करने की मनाही है. नए कपड़े खरीदने और पहनने से बचना चाहिए. पितृ पक्ष में प्याज, लहसुन या मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए. नए घर में प्रवेश जैसे शुभ कार्यक्रम भी इन दिन नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़िए- शादी में हो रही है देरी... नहीं मिल रहा मनचाहा साथी, इन आसान उपायों से मिलेगी मदद

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़