Nag Panchami 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को भेजें 'नाग पंचमी' की शुभकामनाएं

Nag Panchami 2022: 2 अगस्त 2022 यानी कल नागपंचमी का पर्व दुनियाभर में धूम-धाम से मनाया जाएगा. सावन माह की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है. नाग पंचमी के खास मौक पर आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ये शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 1, 2022, 06:30 PM IST
  • 2 अगस्त को मनाया जाएगा नागपंचमी पर्व
  • रिश्तेदार और दोस्तों को भेजें ये खास संदेश
Nag Panchami 2022 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को भेजें 'नाग पंचमी' की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: Nag Panchami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. 2 अगस्त 2022 यानी कल नागपंचमी का पर्व दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा का विधान है.इन दिन भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही नाग देवता से उनकी तरक्की और जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं.

नाग पंचमी के खास मौक पर आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को ये शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं-

1. हर-हर हो महादेव शिव का,
हर पल नाम तुम्हारा जपे,
नाग-पंचमी का आया त्योहार,
शिव को करते हम नमन बारम्बार,
शिव बाबा करें बेड़ा पार.
Nag Panchami 2022

2. इस नाग पंचमी पर,
ईश्वर का शुभ आशीर्वाद,
सदैव आप पर बना रहे.
Nag Panchami 2022

3. करो भक्तों नाग की पूजा दिल से,
होंगे भोले बाबा बहुत खुश आप से,
नाग देवता को पिलाओ दूध पंचमी पर आप,
शिव देंगे वरदान और दूर होंगे सारे पाप.
Nag Panchami 2022

4. सावन का आया भक्तों महीना है,
नाग-पंचमी का त्योहार है,
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम,
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है,
खुशियां आपको मिले अपार.
Nag Panchami 2022

5. भोले आएं आपके द्वार,
संग लेकर सारा परिवार,
करें आप पर खुशियों की बौछार,
आ जाये आपके जीवन में बहार.
Nag Panchami 2022

6. देवादिपति महादेव का हैं आभूषण,
श्री विष्णु भगवान का है शेष नाग सिंहासन,
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई,
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन.
Nag Panchami 2022

7. भगवान शिव के गले में नागों का हार होता है
शिव भक्तो के लिए नाग पंचमी एक विशेष त्यौहार होता हैं.
Nag Panchami 2022

8. देवों के देव महादेव का है आभूषण
भगवान विष्णु का शेषनाग है सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी को उठाया
उस नाग देवता को मेरा वंदन.
Nag Panchami 2022

ये भी पढ़ें- सावन के तीसरे सोमवार शिवलिंग पर करें ये अभिषेक, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़