Advertisement
trendingNow1528156

Cannes 2019 : हिना खान का मैगजीन एडिटर ने उड़ाया मजाक, फूट पड़ा एक्ट्रेस का गुस्सा

 कई मशहूर शोज में काम कर चुकीं सुमोना ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया, इसमें टेलीविजन अभिनेताओं के खिलाफ हिंदी शोबिज में प्रचलित भेदभाव को इंगित किया गया है. 

हिना खान (फोटो साभार- Instagram)
हिना खान (फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : टेलीविजन अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती एक खास वजह से आजकल बेहद निराश हैं. उनका कहना है कि लोग छोटे पर्दे के अभिनेताओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं और अक्सर उनकी तुलना फिल्मी सितारों के साथ करने लगते हैं. कई मशहूर शोज में काम कर चुकीं सुमोना ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया, इसमें टेलीविजन अभिनेताओं के खिलाफ हिंदी शोबिज में प्रचलित भेदभाव को इंगित किया गया है. 

इस नोट में सुमोना ने लिखा, 'स्टाइलिस्टों के कहने से डिजाइनर्स अपने कपड़े टेलीविजन कलाकारों को नहीं देना चाहते हैं. फिल्म या वेब शो के ऑडिशन का मौका हमें नहीं दिया जाता है या तो असफल फिल्मों कलाकारों के विपरीत उन्हें लिया जाता है या किसी छोटे से किरदार को निभाने के लिए उन्हें कास्ट किया जाता है.'

कान फिल्म फेस्टिवल: रेड कारपेट पर हिना खान का डेब्यू, कैमरे के सामने दिए ऐसे पोज!

Add Zee News as a Preferred Source

72वें कान फिल्म फेस्टिवल में टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान की पहली उपस्थिति को लेकर एक पत्रिका के संपादक ने इसका मजाक बनाया और इसके बाद ही सुमोना ने यह पोस्ट किया. 

संपादक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'कान अचानक से चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?' एक टेलीविजन होस्ट की नजर इस पर गई तो उन्होंने इसकी निंदा की और अभिनेत्री हिना खान को अपना समर्थन दिया. सुमोना के अलावा कई टीवी एक्टर्स करणवीर बोहरा, निया शर्मा और फराह खान जैसे सेलेब्स हिना के सपोर्ट में आए. 

सुमोना ने यह भी कहा कि टेलीविजन अभिनेत्री के इस टैग के चलते किस तरह से उन्हें कई प्रोजेक्ट से रिजेक्ट कर दिया गया है. सुमोना ने बॉलीवुड में नेपोटिजम की मौजूदगी को लेकर भी बात की. सुमोना ने कहा, 'हम मेहनती कलाकार हैं. सभी फिल्मी/बिजनेस पृष्ठभूमि वाले परिवारों से नहीं आते हैं. हमें बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई (नेपोटिजम और कास्टिंग काउच)के बारे में पता है.' अंत में सुमोना ने कहा, 'एक कलाकार सिर्फ एक कलाकार होता है, माध्यम चाहे जो भी हो, उन्हें इज्जत दीजिए.'

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news