तैमूर को लेकर करीना का बड़ा बयान, 'तस्वीरें खींचने से कभी नहीं रोका लेकिन...'
Advertisement
trendingNow1500880

तैमूर को लेकर करीना का बड़ा बयान, 'तस्वीरें खींचने से कभी नहीं रोका लेकिन...'

करीना ने कहा कि वह और सैफ दोनों पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करने में विश्वास नहीं करते हैं. 

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि वह कभी भी पैपराजी को अपने बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें खींचने से मना नहीं करती हैं लेकिन मीडियो को थोड़ा जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए क्योंकि इस तरह की छानबीन कभी-कभी ज्यादा हो जाती है. अभिनेत्री ने कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान दोनों पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करने में विश्वास नहीं करते हैं. 

अभिनेत्री से जब यह पूछा गया कि वह तैमूर की लोकप्रियता के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा कि हम एक अच्छे माता-पिता हैं. हम कभी संकोची नहीं रहे, हमने कभी तैमूर का चेहरा नहीं छुपाया. हॉलीवुड में स्टार अपने बच्चों की तस्वीरें प्रकाशित करने की अनुमति नहीं देते हैं, लेकिन मैंने और सैफ ने आधुनिक तरीका अपनाया. हमने ऐसा नहीं किया. 

बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान लौटीं हॉलीडे वेकेशन से इंडिया, देखें कुछ खास तस्वीरें

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

En route Mumbai!!! #mommiesonthego

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

अभिनेत्री ने कहा कि मीडिया को थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए क्योंकि तैमूर अभी बच्चा है. उन्होंने कहा कि वह तैमूर के जन्म के बाद काफी जिम्मेदार हो गई हैं और उनकी जिंदगी तैमूर के आस-पास ही घूमती है. 

(इनपुट : भाषा)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news