Advertisement
trendingNow1527722

कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर सलमान खान को इसलिए नहीं देती भाव! जानकर छूट जाएगी हंसी

सलमान और कैटरीना की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आई है. दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है. फिल्म 'भारत' पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें एक्शन, मसाला का तड़का लगाया गया है. 

कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर सलमान खान को इसलिए नहीं देती भाव! जानकर छूट जाएगी हंसी

नई दिल्ली: सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबरदस्त जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' जल्दी ही रिलीज होने जा रही है. फिल्म के प्रमोशन शुरू हो चुके हैं हाल ही में मुंबई में फिल्म के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में सलमान और कैटरीना के बारे में एक बड़ी बात का खुलासा हुआ. जिसे जानकार खुद सलमान भी हैरान रह गए. 

इस ईवेंट में सलमान खान बड़े ही मजाकिया मूड में नजर आए वहीं कैटरीना की खिंचाई करने में वह बिल्कुल भी नहीं चूके. लेकिन जब रिपोर्टर द्वारा कैटरीना कैफ से यह सवाल पूछा गया कि वह सलमान खान के इंस्टा पर फोटोग्राफ्स को लाइक क्यों नहीं करती हैं? ऐसे में सलमान खान चौंक गये और कटरीना ने हंसते हुए जवाब दिया आपको अपने इंस्टाग्राम को बढ़ाने की जरूरत है.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

इतना ही नहीं इसके बाद इवेंट के दौरान जहां कैटरीना और सलमान के सोशल मीडिया पर से पर्दा उठा तो वही सलमान के दिल की बात भी सामने आ गई. जब एक रिपोर्टर के सवाल पर सलमान खान को कैटरीना का भाई जान कहा गया तब भी सलमान ने कहा, 'मैं कैटरीना का भाई जान नहीं हूं.' सुनिए फिल्म का नया गाना... 

आपको बता दें कि सलमान और कैटरीना की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आई है. दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है. फिल्म 'भारत' पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें एक्शन, मसाला का तड़का लगाया गया है. सलमान खान और कैटरीना को उम्मीद है कि उनके फैंस को जरूर पसंद आएगी. 

fallback

सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है. फिल्म 'ओड टू माई फादर' में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े पर्दे पर पेश किया गया था. फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर आएगी. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news