ईशा अंबानी के घर हुई आईसक्रीम पार्टी, प्रियंका बोलीं- 'आलिया तुमने एक मिनट में...'
प्रियंका चोपड़ा जोनास और परिणीति चोपड़ा ने अपनी दोस्त ईशा अंबानी के घर पर मजेदार पार्टी की. पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति के साथ ईशा के नए घर पर गई थीं.
Trending Photos

नई दिल्ली : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और परिणीति चोपड़ा ने अपनी दोस्त ईशा अंबानी के घर पर मजेदार पार्टी की. पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति के साथ ईशा के नए घर पर गई थीं. उन्होंने वहां आइसक्रीम बनाने के दौरान ली गई तस्वीर साझा की.
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'घर पर बनी आइसक्रीम! होस्टेस को शुक्रिया. ईशा आपको ढेर सारा प्यार, आपका घर बहुत खुबसूरत है. मैं यहां आपकी खुशी और ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं. आलिया भट्ट आप पागलपन के मिनटों से चूक गईं. सभी रोड महिलाओं को प्यार.' वहीं परिणीति ने तस्वीर पर कमेंट किया, 'अब तक की बेहतरीन रात!'
भाई की शादी के लिए मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, Yellow Dress के साथ मंगलसूत्र लुक वायरल
प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं. साल की शुरुआत में सिद्धार्थ ने ईशिता कुमार से सगाई की थी. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का शानदार सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब जोनास हो गई हैं. पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शाही शादी रचाने के बाद से ही प्रियंका खबरों में छाई हुई हैं.
More Stories