VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने बेटे के बर्थडे पर बनाया 'दी हैरी पॉटर वर्ल्ड', ऐसे चला जादू!
Advertisement
trendingNow1531869

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने बेटे के बर्थडे पर बनाया 'दी हैरी पॉटर वर्ल्ड', ऐसे चला जादू!

इसमें शिल्पा ने बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए मैजिशियन भी बुलाये थे. इस मैजिक शो का एक वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

 वियान को पार्टी के लिए हैरी पॉटर के रूप में तैयार किया गया, फोटो साभार: instagram@yogenshah

नई दिल्ली: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हाल ही में अपने बेटे वियान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म हैरी पॉटर थीम वाली एक भव्य पार्टी का दी. इस पार्टी में जितनी मस्ती थी उतना ही जादू और हंगामा भी था. इस जबरदस्त थीम बर्थडे पार्टी के फोटो और वीडियो अब इंटरनेट पर वाइरल हो रहे हैं.  

जन्मदिन पार्टी की थीम फिल्म हैरी पॉटर पर आधारित थी. वियान को पार्टी के लिए हैरी पॉटर के रूप में तैयार किया गया. इसमें शिल्पा ने बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए मैजिशियन भी बुलाये थे. इस मैजिक शो का एक वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. देखिये यह वीडियो... 

बर्थडे बॉय विवान ने इस मौके पर हॉगवर्ट्स की पोशाक के साथ मोटा गोल चश्मा पहना था और हाथ में एक छड़ी पकड़ी थी.

शिल्पा ने भी पार्टी में गोल चश्मे के साथ एक बड़ी टोपी पहनी थी. राज ने एक लंबा काले रंग का कार्डिगन पहना था जो हॉगवर्ट्स स्कूल की केप की तरह लग रहा था. उनकी टी-शर्ट में एक बिजली का निशान देखा जा सकता था, जो हैरी के माथे पर रहे बिजली के निशान से प्रेरित था.

fallback

पार्टी में ईशा कोप्पिकर, ईशा देओल के पति भरत तख्तानी अपनी बेटी राध्या के साथ और ताहिरा कश्यप अपने बच्चों के साथ पहुंची. इसके अलावा, दिव्या खोसला कुमार, नीलम, फराह खान, अहिल के साथ अर्पिता खान शर्मा और कई अन्य लोग पार्टी में मौजूद रहे.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news