शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए कैसे करना चाहिए ताड़ासन, जानें इसके अन्य फायदे
Advertisement
trendingNow1912074

शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए कैसे करना चाहिए ताड़ासन, जानें इसके अन्य फायदे

Tadasana Benefits: अक्सर पेरेंट्स को अपने बच्चों की लंबाई की चिंता रहती है, इसके उपाय के लिए ताड़ासन काफी असरदार हो सकता है। आइए ताड़ासन के सभी फायदे जानते हैं...

सांकेतिक तस्वीर

ताड़ासन करने के लिए आपको योगा में पारंगत होना जरूरी नहीं है। इसका अभ्यास कोई भी कर सकता है। यह योग का एक बुनियादी आसन है, जिससे शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही ताड़ासन यानी माउंटेन पोज (Mountain Pose) को करना भी काफी आसान है और इसे करने से शरीर को ज्यादा थकावट भी महसूस नहीं होती है। यह आसन बच्चों या किशोरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ताड़ासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक कद बढ़ाया जा सकता है। आइए, इसे करने का सही तरीका और अन्य फायदे जानते हैं।

ये भी पढ़ें: किसे कहते हैं योगा ब्लॉक या योगा ब्रिक? इससे योगासनों का अभ्यास कैसे बनता है आसान

ताड़ासन करने का सही तरीका? (Steps to do Mountain Pose in hindi)
ताड़ासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला ताड़ यानी पहाड़ और दूसरा आसन यानी शारीरिक मुद्रा। इसे करना काफी आसान है, आइए इसका सही तरीका जानते हैं।

  1. सबसे पहले पैरों को थोड़ा-सा खोलकर खड़े हो जाइए। सुनिश्चित कर लें कि आपके शरीर का वजन दोनों पैरों पर बराबर हो।
  2. अब सांस को अंदर खींचे और दोनों हाथों को सिर के ऊपर सीधा ले जाएं।
  3. अब दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिला लें और हथेलियों को आसमान की तरफ कर लें।
  4. इसके बाद शरीर को अपने पंजों से ऊपर की तरफ उठाते हुए हथेलियों को आसमान की तरफ खींचें।
  5. जितना हो सके उतना शरीर को आसमान की तरफ खींचने की कोशिश करें और इसी अवस्था में बने रहें।
  6. अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापिस आ जाएं।
  7. इस क्रम को इसी तरह 5 से 10 बार दोहराएं।

ये भी पढ़ें: घंटों की नींद के बराबर आराम देती है मिनटों की योग निद्रा, इसे करना है एकदम आसान

ताड़ासन करने के फायदे (Benefits of Tadasana)
ताड़ासन का अभ्यास करने से निम्नलिखित फायदे मिलते हैं।

  1. बच्चे व किशोर ताड़ासन का रोजाना अभ्यास करके शरीर की लंबाई बढ़ा सकते हैं। क्योंकि यह आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और उसे बढ़ने में मदद कर सकता है।
  2. इसके अभ्यास से कमर के दर्द में राहत मिल सकती है और यह आपके शरीर का पोस्चर सुधारने में मदद करता है।
  3. कुछ लोगों को कमर में कूबड़ की समस्या होती है। यह रीढ़ की हड्डी के झुकने और कमजोर होने की वजह से होती है। इस समस्या के लिए भी ताड़ासन काफी फायदेमंद है।
  4. इस योगासन के अभ्यास से ध्यान व जागरुकता बढ़ाई जा सकती है।
  5. ताड़ासन हमारे पैरों, कूल्हों और जांघों को भी मजबूती प्रदान करता है।

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। इसका हम दावा नहीं करते हैं।

Trending news