Constipation Remedies: कब्ज का भूत भगाएंगे ये फूड्स, कुछ परहेज भी है जरूरी
Advertisement

Constipation Remedies: कब्ज का भूत भगाएंगे ये फूड्स, कुछ परहेज भी है जरूरी

कब्ज की समस्या पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो यह आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए अभी जानें कि कब्ज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

सांकेतिक तस्वीर

कॉन्स्टिपेशन मतलब कब्ज, भईया इससे भगवान दूर ही रखे तो बेहतर है। यह डायलॉग हर उस इंसान की जुबान पर होगा, जिसने कब्ज की दिक्कत झेली है। कब्ज न सिर्फ आपके मूड की बैंड बजा सकता है, बल्कि आप दिनभर दिल से काम नहीं कर पाते हैं। मगर कुछ फूड्स के सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ कुछ फूड्स से परहेज भी जरूरी है। आइए, जानते हैं कि कब्ज की समस्या के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

कब्ज को दूर करने के लिए क्या खाएं?
1. सब्जियां- शरीर के लिए सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं और कुछ सब्जियां तो कब्ज की समस्या भी दूर करने में मदद कर सकती हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए ब्रोकली, पके आलू, टमाटर, गाजर और मटर का खास सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत बन सकता है।

2. बाजरा- बाजरा एक स्वास्थ्यवर्धक अनाज है, जो आपके पेट के लिए काफी लाभदायक है। इसके अंदर फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके लिए आप बाजरे की रोटी या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। 200 ग्राम बाजरे से करीब 17 ग्राम के आसपास फाइबर प्राप्त हो सकता है।

3. बादाम- बादाम आपकी याद्दाश्त ही नहीं, पेट की कार्यक्षमता भी बढ़ाता है। इसमें विटामिन ई और फाइबर पाया जाता है। कब्ज से राहत पाने के लिए सुबह-सुबह बादाम खाइए।

ये भी पढ़ें: Mango benefits: आम के आम गुठलियों के भी दाम, जानें एक से बढ़कर एक फायदे

कब्ज को दूर करने के लिए इनसे करें परहेज
1. फ्राइड और फास्ट फूड- व्यस्त लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण फ्राइड व फास्ट फूड का सेवन बढ़ता जा रहा है। भारत में तला-भुना खाना खूब पसंद किया जाता है। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा भी कम होती है और यह पाचन को कम कर देते हैं।

2. डेयरी प्रोडक्ट- दूध से बने उत्पादों को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। लेकिन दूध और चीज से आपके कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसकी जगह आप दही, योगर्ट आदि का सेवन कर सकते हैं, जिसमें प्रोबायोटिक होते हैं और आपके पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

3. शराब- शराब का सेवन आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे इसकी कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है और यह शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण भी बनता है। इसलिए कब्ज से राहत पाने के लिए शराब के सेवन से दूर रहें।

यहां बताई गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह करना उचित है।

ये भी पढ़ें: International Tea Day पर करें इस 'मैजिक टी' का सेवन, इंफेक्शन से दूर रहेंगे फेफड़े

Trending news