दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
topStories1hindi564236

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

हरियाणा में स्थित हथिनी कुंड बैराज (ताजेवाला) से रविवार शाम छह बजे 8,28,072 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ने से दिल्ली और नोएडा में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है.

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली: हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज (ताजेवाला) से रविवार शाम छह बजे 8,28,072 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ने से दिल्ली और नोएडा में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. हथिनीकुंड के इतिहास में अब तक इतना पानी एक बार में कभी नहीं छोड़ा गया. दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सीएम केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है. सभी संबंधित अधिकारियों को मौजूद रहने के आदेश दिए हैं. बैठक दोपहर एक बजे होगी. केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी. 


लाइव टीवी

Trending news