Advertisement
trendingNow1487292

पर्यावरण मंत्रालय चार सप्ताह में जलवायु परिवर्तन पर कार्य योजना को अंतिम रूप दे : NGT

पीठ ने यह आदेश उस समय पारित किया जब दिल्ली सरकार ने उसे जानकारी दी कि राज्य की जलवायु परिवर्तन पर कार्य योजना तैयार होकर पर्यावरण मंत्रालय को सौंपी गई है.

 (फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को चार सप्ताह के भीतर जलवायु परिवर्तन पर कार्य योजना को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया.

न्यायमूर्ति रघुवेंद्र एस राठौड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश उस समय पारित किया जब दिल्ली सरकार ने उसे जानकारी दी कि राज्य की जलवायु परिवर्तन पर कार्य योजना तैयार होकर पर्यावरण मंत्रालय को सौंपी गई है.

दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने इससे पहले अधिकरण को जानकारी दी थी कि उसने जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्य योजना (एसएपीसीसी) में कुछ खास संशोधन करने का फैसला किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पर्यावरण मंत्रालय ने इससे पहले अधिकरण से कहा था कि उसने दिल्ली सरकार से एसएपीसीसी शीघ्र सौंपने को कहा है लेकिन कुछ भी नहीं किया गया है.

मंत्रालय ने अधिकरण को जानकारी दी थी कि जनवरी 2010 से उसने दिल्ली सरकार से एसएपीसीसी सौंपने के लिए तीन बार कहा लेकिन कुछ भी नहीं किया गया. मंत्रालय ने आप सरकार को योजना सौंपने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था.

अधिकरण वैज्ञानिक महेंद्र पांडेय की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना की तर्ज पर एसएपीसीसी को अंतिम रूप देकर लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई.

(इनपुट - भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news