)
General Knowledge Trending Quiz : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए क्विज के सवाल किसी वरदान से कम नहीं हैं. क्विज और इंटरनेट की वजह से आधुनिक पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है. बच्चे इन दिनों ट्रेंडिंग क्विज के सवालों में खूब रुचि ले रहे हैं.
हर प्रतियोगी परीक्षा में General Knowledge का एक अहम पेपर होता है, जिसमें दुनियाभर के तरह-तरह के सवाल पूछे जाते हैं. हम भी आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
सवाल 1 - शराब पीने वाले इंसान में किस विटामिन की कमी हो जाती है?
जवाब 1 - शराब पीने वाले इंसान में विटामिन C की कमी हो जाती है.
सवाल 2 - इंसान के दिमाग का वजन करीब कितने किलो होता है?
जवाब 2 - इंसान के दिमाग का वजन करीब 1.5 किलो होता है.
सवाल 3 - कौन सा विटामिन दूध में नहीं पाया जाता है?
जवाब 3 - विटामिन C दूध में नहीं पाया जाता है.
सवाल 4 - इंद्र धनुष के बीच में कौन सा रंग होता है?
जवाब 4 - इंद्र धनुष के बीच में हरा रंग होता है.
सवाल 5 - लड़की का ऐसा नाम बताओ जिसमे A, E, I, O, U नही आता?
जवाब 5 - लड़की का ऐसे नाम Shryshty और Rhythm है.
सवाल 6 - दाढ़ी बनाने या फिर आंख, नाक, कान की जांच करने में किसका इस्तेमाल किया जाता है?
जवाब 6 - दाढ़ी बनाने या फिर आंख, नाक, कान की जांच करने में अवतल दर्पण का इस्तेमाल किया जाता है
सवाल 7 - पेड़ों की पत्तियों का रंग पीला किस वजह से हो जाता है?
जवाब 7 - इनडोर या आउटडोर लगे हुए पौधों की पत्तियों के पीले होने का मुख्य कारण पौधों को कम या अधिक मात्रा में पानी देना है. अत्यधिक गीली मिट्टी में जड़ें ऑक्सीजन नहीं ले पाती और उनका दम घुटने के कारण वे पौधों को पानी और पोषक तत्वों की आपूर्ति करना बंद कर देती हैं, फलस्वरूप पौधे की पत्तियां पीली होने लगती हैं.
सवाल 8 - बल्ब का आविष्कार किसने किया था?
जवाब 8 - बल्ब का आविष्कार 1879 में थॉमस एल्वा एडिसन नामक अमेरिकी वैज्ञानिक ने किया था.