Advertisement
trendingNow1493050

रामदेव बोले- कोर्ट के फैसले में देर, राम मंदिर पर सरकार को ही पहल करनी चाहिए

स्वामी रामदेव ने कहा, 'अदालत द्वारा जल्दी फैसला देने की बहुत संभावनाएं नहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि सरकार को एक पहल करनी चाहिए.'

फोटो साभार- एएनआई
फोटो साभार- एएनआई

प्रयागराज: योग गुरू रामदेव ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर या तो सुप्रीम कोर्ट या सरकार को ही कुछ करना चाहिए. अदालत द्वारा जल्दी फैसला देने की बहुत संभावनाएं नहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि सरकार को एक पहल करनी चाहिए.

प्रयागराज कुंभ में पहुंचे रामदेव ने भारतीय साधु संन्यासियों का राष्ट्र निर्माण में योगदान कमतर आंकने के केंद्र के रुख पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि जब इस देश में मदर टेरेसा को भारत रत्न मिलता है, खिलाड़ियों को भारत रत्न मिलता है तो क्या महर्षि दयानंद और स्वामी विवेकानंद का राष्ट्र निर्माण में योगदान राजनेताओं, कलाकारों से कम है.

मदर टेरेसा को भारत रत्न तो भारतीय संतों को क्यों नहीं
कुंभ मेले में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए रामदेव ने कहा, “आज तक एक भी संन्यासी को भारत रत्न क्यों नहीं मिला. मदर टेरेसा को इसलिए यह सम्मान दे सकते हैं क्योंकि वह ईसाई थीं, लेकिन भारत के साधु सन्यासियों को नहीं दे सकते क्योंकि वे हिंदू हैं. तो हिंदू होना क्या गुनाह है.”

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “हमारे साधु संतों को भी वही गौरव मिलना चाहिए जो किसी भी मत, पंथ, संप्रदाय के लोगों को मिलता है. क्या गुरू नानक देव जी, गुरू गोबिंद सिंह जी का कम योगदान है. ऐसे हमारे कितने ही साधु-संत हैं, जिन्होंने लाखों-करोड़ों बच्चों को शिक्षा दीक्षा संस्कार देकर उनको नवजीवन दिया.”

योगी सरकार का अभिनंदन
कुंभ मेले को गौरव प्रदान करने के लिए योगी सरकार का अभिनंदन करते योग गुरू ने कहा, “भारत की सनातन वैदिक संस्कृति का यह पावन संगम है, जहां एक ओर समुद्र मंथन का दर्शन होता है, वहीं दूसरी ओर लोग यहां ज्ञानामृत, योगामृत और जीवनामृत का पान कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रयागराज के इस कुम्भ से देश को एक नई दिशा मिलेगी.”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news