Advertisement
trendingNow1528068

तेजप्रताप यादव के बाउंसर्स की गुंडागर्दी, पहले रिपोर्टर को गाड़ी से धक्का मारा फिर की जमकर पिटाई

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव वोट डालने पहुंचे. तेजप्रताप यादव जैसे ही वोट डालकर निकले मीडियाकर्मी उनकी प्रतिक्रिया लेना चाहते थे लेकिन तेजप्रताप यादव के बाउंसर रिपोर्टर और कैमरा से उलझ पड़े और उनकी पिटाई भी की. 

इसके पहले भी कई बार उनके बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों में झड़प हो चुकी है.
इसके पहले भी कई बार उनके बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों में झड़प हो चुकी है.

पटना: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है. इस दौरान लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव वोट डालने पहुंचे. तेजप्रताप यादव जैसे ही वोट डालकर निकले मीडियाकर्मी उनसे प्रतिक्रिया ले रहे थे लेकिन इस दौरान बहस हुई और तेजप्रताप यादव के बाउंसर, रिपोर्टर और कैमरामेन से उलझ पड़े और उनकी पिटाई भी की. 

fallback

इस दौरान तेजप्रताप यादव के निजी सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. इस वजह से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तेजप्रताप यादव की गाड़ी का आगे का शीशा भी टूट गया.

Add Zee News as a Preferred Source

 

दरअसल तेजप्रताप की गाड़ी के पास काफी समर्थक और मीडियाकर्मी भी मौजूद थे. इस दौरान तेजप्रताप यादव मीडिया से बात कर रहे थे लेकिन उनके ड्राइवर ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया जिससे एक रिपोर्टर को चोट आ गई. इसके बाद मीडियाकर्मियों से झड़प हुई और बीच-बचाव के दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया. 

बाउंसर्स के द्वारा कैमरामैन के साथ हाथापाई करने के बाद वहां मौजूद तेजप्रताप के समर्थन भी कैमरामैन से उलझ पड़े. दरअसल इसके पहले भी कई बार उनके बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों में झड़प हो चुकी है. तेजप्रताप यादव अक्सर जहां जाते हैं अपने साथ बाउंसर्स रखते हैं और कई बार स्थिति संभलाने की जगह स्थिति बिगड़ जाती है. 

ये भी देखे

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news