Bareilly Flying Man: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उत्तर प्रदेश के बरेली के एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है, जिसमें आंधी के बीच 'नन्हे मियां' नाम के शख्स टीन शेड पकड़े हुए अचानक 'फ्लाइंग मैन' बन गए. देखते ही देखते तेज आंधी में नन्हे मियां आसमान में उड़ते नजर आए. भले ही तेज आंधी से नन्हे मियां हवाई सफर किए, लेकिन इसके पीछे विज्ञान का दिलचस्प गणित छिपा है.
City Of Education: यूपी का इतिहास उठाकर देखें, तो यूपी शिक्षा का महत्त्वपूर्ण गढ़ रहा है. यहां देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मौजूद हैं, जिनमें पढ़ने के लिए दूर से छात्र पहुंचते हैं। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जिसे कॉलेजों का शहर भी कहा जाता है. आइए जानते हैं
Prayagraj News: अब इलाहाबाद हाई कोर्ट और इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम उठने लगा है. राज्यसभा में आप सांसद अशोक कुमार मित्तल ने यह मांग उठाई है. आप सांसद का कहना है कि जब शहर का नाम प्रयागराज हो चुका है तो इन संस्थानों के नाम भी बदले जाने चाहिए. पढ़िए पूरी डिटेल
Historical University Of India: यूपी की यह यूनिवर्सिटी न केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह छात्रों को किफायती शिक्षा, बेहतरीन सुविधाएं और करियर बनाने का मौका देती है. इस प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन लेकर आप भी एक उज्जवल भविष्य बना सकते हैं. हम बात कर रहे हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बारे में, जहां से पढ़कर निकले कई स्टूडेंट्स आज एक बेहतर करियर बनाकर लाइफ में सेट हो चुके हैं.यूनिवर्सिटी में इस साल कई नए कोर्स भी शुरू किए हैं. चलिए जानते हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय का इतिहास...
Allahabad University Yogi Adityanath: इस साल बीए के अलग अलग विषयों के 25 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे. हिंदी विभाग की मेधावी छात्रा आंचल त्रिपाठी को छह मेडल प्रदान किए जाएंगे.
UG Admission 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सीयूएईटी यूजी के तहत यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे स्टूडेंट्स जो यूनिवर्सिटी और इससे सम्बद्ध कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
Allahabad University Latest Photos: अपने शुरुवाती दौर में 'ऑक्सफ़ोर्ड ऑफ़ द ईस्ट' के नाम से मशहूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय आज भी कई छात्रों की पहली पसंद है. सन 1887 में स्थापित इस विश्वविद्यालय को अब 137 साल पूरे हो गए हैं. ये वही विश्वविद्यालय है जिसने देश को कई बड़े राजनेता और साहित्यकार दिए हैं.
Allahabad University Applications: आवेदक https://aupravesh2024.cbtexam.in के जरिए या इविवि की वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर जाकर उपलब्ध पीजी एडमिशन-2024 के लिंक को खोले और यहां से अपना पंजीकरण करा सकते हैं.
Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया. छात्रों ने प्रोफेसर पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. रिपोर्ट देखिए
Prayagraj News : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के ताराचंद्र छात्रावास में करीब 300 कमरे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ताराचंद्र छात्रावास का जीर्णोद्धार कराना है. ऐसे में छात्रावास में रह रहे अवैध तरीके से रह छात्रों के खिलाफ अभियान चलाया गया.
AU PCB Hostel Bomb Case: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल में बुधवार शाम को बम बांधते समय विस्फोट हो गया था. जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.
Allahabad University News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी छात्रावास में फटा बम, दो पूर्व छात्र बम फटने से हुए घायल. बम बनाते समय हुआ हादसा, दोनों अवैध तरीके से छात्रावास में रह रहे थे, छात्रावास के अधीक्षक ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा.
UPSC IAS Coaching: केंद्र के समन्यवक प्रो. आरके आनंद की ओर से बताया गया है कि डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, मंत्रालय छात्रों के खाते में सीधे 75 हजार रुपये भेजेगा.
Prayagraj News: इलाहाबाद विवि के प्रो. विक्रम पर तलवार लटकी है. भगवान श्रीराम-कृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने नोटिस थमा दिया है.
Allahabad University BBA MBA Syllabus: इस खास कोर्स की बात करें तो इस पाठ्यक्रम में कुल 10 सेमेस्टर होंगे. इस कोर्स में छात्रों को विभिन्न चरणों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री दी जाएगी. पाठ्यक्रम में भारतीय प्रबंधन विचार, आध्यात्मिकता और प्रबंधन, सांस्कृतिक लोकाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्टार्टअप मैनेजमेंट जैसे विषय भी शामिल होंगे.
Allahabad Central University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र पिछले दिनों फीस वृद्धि समेत हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान 17 अक्तूबर को चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह द्वारा छात्र विवेक कुमार पर लाठीचार्ज कर दिया गया था.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम हरिजन ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के खिलाफ एक्स पर विवादित पोस्ट किया है. उन्होंने 22 अक्टूबर को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “यदि आज प्रभु श्रीराम होते तो मैं ऋषि शंभुक का वध करने के लिए उनको IPC की धारा 302 के तहत जेल भेजता और यदि आज श्रीकृष्ण होते तो महिलाओं के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के केस के लिए उन्हें भी मैं जेल में भेजता.
AU Professor Derogatory Comment: हिंदू देवी-देवताओं पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विक्रम की विवादित टिप्पणी के मामले में तूल पकड़ लिया है. हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
मंगलवार को प्रदेश के दो बड़े विश्वविद्यालयों में छात्रों के विरोध प्रदर्शशन की खबरें आई. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वहीं लखनऊ में छात्र संघ चुनाव का मुद्दा गरमा गया है.
Lathicharge in Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मंगलवार को उस वक्त बवाल खड़ा हो गया, जब एडमिशन के लिए धरने पर बैठे छात्रों पर यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर ने लाठियां बरसा दीं. यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई. इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए कई छात्रों को हिरासत में लिया है.
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मीडिया स्टडीज के छात्र आशुतोष दुबे की मंगलवार को परिसर में ही मौत हो गई थी. बताया गया कि आशुतोष पानी पीने के लिए विश्वविद्यालय परिसर की टंकी के पास पहुंचा. आरोप है कि टंकी से पानी पीने के बाद छात्र आशुतोष दुबे की तबीयत बिगड़ गई.
Prayagraj News : प्रयागराज के नैनी स्थित सरस्वती बाल विद्यालय में हो रही थी प्रवेश परीक्षा. दोनों मुन्ना भाई मूल परीक्षार्थी की जगह एग्जाम देने पहुंचे थे. सूचना के बाद एसटीएफ ने दोनों मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.