Delhi Fire News: दल्लूपुरा इलाके में रविवार को प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगते ही मौके से घना काला धुआं उठने लगा, जो दूर तक दिखाई दिया और इलाके में हड़कंप मच गया.
Delhi Fire News: बाहरी दिल्ली के राजधानी पार्क इलाके की टिंबर मार्केट में देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई. ये इलाका नांगलोई थाना क्षेत्र के अंदर आता है. दमकल विभाग को रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
Delhi Fire News: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार को एक घर में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में अचानक आग लग गई. घर में घना धुआं फैलने से परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.
Delhi Fire News: दिल्ली के सोनिया विहार के 5वें पुश्ता इलाके में शनिवार को एक अधिकृत ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई. इस घटना में बस और चार मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. फिलहाल दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Delhi Fire News: दिल्ली के लोधी कॉलोनी के बीके दत्त कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 45 साल की महिला और उनकी दो बेटियां शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 7 और 13 साल बताई जा रही है.
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क में एक इमारत में AC में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने तीसरी मंजिल तक पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के समय DRDO वैज्ञानिक का परिवार घर पर नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.
Delhi Fire News: दिल्ली में आगजनी से निपटने के लिए फायर सर्विस अब तकनीक के साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत कर रही है. अगले छह महीनों में आठ नए फायर स्टेशन शुरू होंगे. साथ ही, अगले 25 वर्षों में 48,000 कर्मचारियों की भर्ती और आधुनिक कमांड सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, आइए विस्तार से जानें.
राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर आग लगने की दो बड़ी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा घटना उत्तम नगर स्थित विजय सेल्स के शोरूम में हुई, जहां अचानक भीषण आग लगने के बाद दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया.
Delhi Fire News: दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित अंतरिक्ष भवन में मौजूद 'परिक्रमा' रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट के किचन में मंगलवार दोपहर आग लग गई. दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, आइए विस्तार से जानें.
दिल्ली में उद्योग भवन के पास स्थित मजदूर बस्ती में एक बिजली के पैनल में आग लगने के बाद आग लग गई और लपटें अस्थायी ढांचों तक फैल गईं. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार , आग बुझाने के लिए लगभग 20 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
दिल्ली के तकिया काले खां स्थित वाल्मीकि बस्ती में देर रात भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और शुरुआत में 7-8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए कुल 24 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया.
फरीदाबाद में मानसून से पहले जलभराव और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया. नगर निगम, एफएमडीए और एचएसवीपी की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में 200 से अधिक अवैध निर्माणों को तोड़ दिया। सेक्टर 9-10, बाटा रेलवे ओवरब्रिज और एसी नगर जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की गई, जहां अतिक्रमण के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी.
राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके में देर रात एक इमारत की तीसरी मंज़िल पर आग लगने की सूचना मिली. रात करीब 9:25 बजे PCR कॉल के बाद दमकल विभाग हरकत में आया और नौ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.
Delhi Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग की जांच अब IIT-दिल्ली की मदद से की जाएगी. दिल्ली पुलिस ने आग लगने और उसके तेजी से फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए संस्थान से तकनीकी रिपोर्ट मांगी है.
Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग से रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते हुए वे एक-दूसरे की बाहों में मर गए. बचावकर्मी को दोनों का शव ऐसी स्थिती में मिला कि वह टॉयलेट सीट पर बैठी थी. उसके बगल में एक आदमी कुर्सी पर बैठा था. उसने अपना सिर उसके कंधे पर टिका दिया और वह उसे गले लगाए हुए था.
ନୂଆଦିଲ୍ଲୀ: ଦିଲ୍ଲୀର ମାଲବ୍ୟ ନଗରର ହୌଜ ରାଣୀ ଅଞ୍ଚଳର ହୋଟେଲ ଫ୍ଲୋରିସ୍ ଷ୍ଟେ ବି ଆଣ୍ଡ ବିରେ ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ଘଟି ୨୧ ଜଣଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଛି। ଦୂରଦୂରାନ୍ତର ଅଞ୍ଚଳରୁ ଯତ୍ନ ନେଉଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିମାନେ ଉନ୍ନତ ଚିକିତ୍ସା ଏବଂ ସୁସ୍ଥ ଜୀବନ ଆଶା କରି ସେମାନଙ୍କ ରୋଗୀଙ୍କ ପାଖରେ ରହିବାକୁ ଆସିଥିଲେ। ଦିଲ୍ଲୀର ଅନେକ ଜଣାଶୁଣା ହସ୍ପିଟାଲ ନିକଟରେ ଅବସ୍
मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग के दौरान हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदना पड़ा. इस बीच एक मां ने अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाकर इमारत से छलांग लगा दी. वहीं इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई.
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया.
Delhi Fire News: दिल्ली के न्यू अशोक नगर में करीब 20 कारों में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
Delhi Fire News: दिल्ली के मोती नगर में सफदरजंग अस्पताल की एम्बुलेंस में आग लग गई. यह एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़कर अस्पताल लौट रही थी. आग अचानक फैल गई और अंदर एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.
Delhi Vivek Vihar Fire News: रविवार को सुबह विवेक विहार इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री ने इस हादसे को 'बहुत दुखद' बताया और दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
Delhi News: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह 4 मंजिला इमारत में आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:15 पर मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.