Delhi Crime: प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जबकि सिर को किसी भारी वस्तु से कुचलने के संकेत मिले हैं. पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास के बाद मृतक की पहचान चांद बाग निवासी अजहरुद्दीन के रूप में हुई.
Delhi Crime News: मृतक महिला का नाम वीणा था, जिसके परिजनों का कहना है कि लगभग साढ़े तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी. तब से उसके ससुराल वाले किसी न किसी चीज की मांग रखते थे. इसके अलावा वीणा के देवर उसके रंग रूप को लेकर अक्सर तंज कसते रहते थे, जिससे वह बेहद परेशान थी.
Delhi Crime News: शाहदरा में बुधवार शाम को निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों को चौथी मंजिल से तेज बदबू आने लगी. शक होने पर जब वहां पड़े रेता-बदरपुर को हटाया गया तो अंदर युवक का शव देखकर मजदूरों के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में 2-3 बदमाशों ने एक युवक की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने हत्या का वीडियो बनाकर खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दिल्ली में एक महिला ने कथित रूप से अपने लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि महिला ने गुस्से में आकर युवक का निजी अंग काट दिया. घायल युवक पेशे से झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है और हाल ही में उसने दूसरी शादी की थी, जिससे महिला नाराज थी.
Delhi Crime News: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, एक युवक पर अपनी मामी और बहन की हत्या कर फरार होने का आरोप है. घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति ड्यूटी से घर लौटा और पत्नी और बच्ची को मृत पाया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने एक महिला के लापता होने की शिकायत पर जब जांच की तो पता चला कि महिला की पहले ही हत्या हो चुकी है. महिला के हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था.
Delhi Crime News: यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार इलाके में 19 साल के युवक मोहम्मद लुकमान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार लुकमान कबाड़ के गोदाम में बैठकर काम कर रहा था.
Delhi Crime News: निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल जंगपुरा में गुरुवार देर रात मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना रात करीब 11 बजे की है, जब आसिफ ने अपने पड़ोसी से घर के सामने खड़ी स्कूटी हटाने को कहा, इस बात पर कहासुनी हुई, और दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया. घायल हालत में आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी शाइना ने बताया कि आरोपी पहले भी झगड़ा कर चुके थे और जानबूझकर स्कूटी सामने खड़ी करते थे.
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने वीर चौक बाज़ार के पास एक 14 वर्षीय लड़के की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है. 29-30 जून की रात को मुनक नहर में शव फेंकने से पहले पीड़ित के साथ कुकर्म किया गया और उसे 24 बार चाकू मारा गया.
Horrible incident in Delhi: सीलमपुर थाना अंतर्गत जहीर अब्बास नाम के 19 साल के लड़के की चाकुओ से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है मृतक जहीर के फूफा ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.
दिल्ली के शाहदरा जिले में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. यहां जगत पुरी में एक करीब 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान साजन के रूप में हुई है, जिसका शव खून से लथपथ पाया गया.
दिल्ली के सीलमपुर में हिंदू लड़के कुणाल के कत्ल के पीछे की कहानी अब धीरे धीरे खुल रही..हत्याकांड की मास्टरमाइंड कही जाने वाली लेडी डॉन जिकरा पर विस्फोटक खुलासे हुए हैं....पुलिस के सामने पूछताछ में जिकरा ने जो राज उगले हैं वो बेहद खौफनाक हैं...दरअसल जुर्म की दुनिया में जिकरा खुद को लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद जैसा स्टैबलिश करना चाहती थी..और इसके लिए वो खुद को मुस्लिम डॉन के तौर पर पेश करती थी...आज हमारी खास रिपोर्ट में देखिए जिकरा THE मुस्लिम डॉन...
lady don Zikra: दिल्ली का सीलमपुर इलाका एक बार फिर अपराध की आग में झुलस उठा है. 17 साल के मासूम कुणाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और इस हत्याकांड में जिस शख्स का नाम सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है. इस साजिश की सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि 'लेडी डॉन' नाम से इंस्टाग्राम पर मशहूर लड़की जिकरा है, जो सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने वीडियो और रील्स डालकर पहले ही पुलिस की नजरों में आ चुकी है. जिकरा का सोशल मीडिया प्रोफाइल उसके दबंग और बेखौफ अंदाज को दिखाता है. उसने कई बार कट्टे, चाकू और अन्य हथियारों के साथ डांस करती या धमकाते हुए वीडियो डाले हैं.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के जे-ब्लॉक में एक नाबालिग लड़के की चाकू से हत्या की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. 17 वर्षीय कुणाल, जो कि राजवीर का बेटा है. उन पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला किया गया.
Delhi Police: मंगोलपुरी के सी ब्लॉक में रहने वाले 24 साल के करण की मौत हो गई. वह एक निजी कंपनी में काम करता था और घर में अकेला कमाने वाला था. मंगलवार रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह पार्क में टहलने गया, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा.
Delhi News: पूर्वी दिल्ली में एक स्कूल के बाहर 14 वर्षीय छात्र ईशु गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार को शकरपुर थाना क्षेत्र के राजकीय सर्वोदय विद्यालय के बाहर हुई. दो छात्रों के बीच झगड़े का बदला लेने के लिए एक आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाकर इस हत्या को अंजाम दिया.
Delhi Murder News: मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय काजल के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी के आर ब्लॉक में परिवार के साथ रह रही थी. दरअसल, परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार काजल की शादी जोधपुर के रहने वाले सुरेंद्र के साथ हुई थी, किन लेउसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में शनिवार सुबह एक दुखद घटना हुई, जब बाइक सवार हमलावरों ने एक कारोबारी, सुनील जैन को गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई जब जैन सुबह की सैर के बाद अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे.
Delhi Triple Murder Case: जब बेटा सुबह मॉर्निंग वॉक पर गया था, तब सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब वह घर लौटा तो उसे अपने माता-पिता और बहन के शव मिले. यह दृश्य उसके लिए बेहद चौंकाने वाला था, जिससे वह सदमे में चला गया.
Delhi Murder News: स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पड़ोस के ही बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों का कहना है कि वे घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच कर रहे हैं.
Delhi Murder News: साउथ दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक सीनियर सिटीजन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 64 साल के रोहित कुमार के रूप में हुई है. उनके बॉडी पर स्टैब इंजरी मिली है.