मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के समनापुर क्षेत्र में पिछले एक महीने से जारी भीषण जल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया. पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर उसके बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने जल आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरग्राउंड केबल बिछाने के दौरान नल-जल योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी. बार-बार शिकायत करने, सरपंच और सचिव को सूचित करने के बावजूद एक महीने बाद भी पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं किया गया.
डिंडौरी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. पानी का स्तर तेजी से बढ़ने से कई ग्रामीण इलाके जिला मुख्यालय से कट गए हैं, जिससे वहां के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Dindori News: डिंडोरी जिले के एक गांव में एक गिद्ध चर्चा का विषय बन गया है. उसके पैरों पर लगे नंबर वाले टैग और शरीर पर लगे GPS ट्रैकिंग डिवाइस को देखकर गांव वालों में उत्सुकता और डर दोनों ही भावनाएं पैदा हो गई हैं.
Dindori News-डिंडौरी में 17 जून को लापता 5 साल के बच्चे का शव चार दिन बाद जंगल में तीन टुकड़ों में बरामद हुआ है. पिता के पीछे जंगल में गए मासूम की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और डॉक्टरों की टीम जांच में जुटी है.
Dindori News: डिंडौरी जिले में ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़ा सड़क निर्माण का एक अहम प्रोजेक्ट तय समय-सीमा के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है. नतीजतन स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
Dindori News-मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के मोहगांव में पानी की भारी कमी को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने एक अनोकी मिसाल पेश की है. जब पंचायत ने ध्यान नहीं दिया, तो कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की प्रेरणा से ग्रामीणों ने खुद जिम्मेदारी उठा ली. अब गांव के लोग एकजुट होकर स्वेच्छा से श्रमदान कर रहे हैं और तालाब को साफ व गहरा करने में जुटे हैं. इस सामूहिक प्रयास से बारिश का पानी जमा होगा, जिससे जमीन का जलस्तर सुधरेगा और आने वाले समय में ग्रामीणों, किसानों और मवेशियों को पानी की किल्लत से निजात मिलेगी. यह पहल प्रशासन और जनता के आपसी तालमेल का एक बेहतरीन उदाहरण है.
Dindori News: डिंडोरी में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. टीम ने जब जेसीबी से एक मकान तोड़ा और बाकी मकानों को छोड़ दिया, तो ग्रामीण गुस्से से भड़क उठे और उन पर पक्षपात का आरोप लगाया.
Dindori News-डिंडौरी में एक ग्रामीण ने चर्च से जुड़े व्यक्ति पर इलाज और आर्थिक मदद के नाम पर धर्मांतरण बनाने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
Dindori Borewell Rescue: झनकी गांव में 10 साल का शिवम खुले बोरवेल में गिर गया. करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद बंद पड़े बोरवेल के खुले होने पर प्रशासन और विभागीय लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.
Dindori Collector Order: डिंडौरी जिला प्रशासन ने ईंधन बचत को लेकर शासकीय वाहनों के उपयोग पर सख्त निर्देश जारी किए हैं. कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार अब शासकीय वाहनों का उपयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाएगा.
Dindori News: डिंडोरी जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे की गर्लफ्रेंड वहां पहुंच गई. जैसे ही प्रेमिका वहां आई, दोनों पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया.
Dindori News-डिंडौरी के चंद्रागढ़ में महज 4 महीने में कलेक्टर ने हर घर तक पानी पहुंचा दिया है. आजादी के 70 साल के बाद पानी का संघर्ष यहां खत्म हुआ है. प्रशासन की इस पहल से बैगा जनजाति के परिवारों को राहत मिली है.
Dindori Road Accident News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के किकरा तालाब गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को कुचल दिया था. इससे हादसे में सभी पांचों लोगों की मौत हो गई. वहीं सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मुआवजे का ऐलान किया है.
Dindori News: डिंडौरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर आधी रात को एक भीषण दुर्घटना हो गई. यहां एक तेज रफ्तार कैप्सूल टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Dindori News-डिंडौरी में सामूहिक भोज के बाद 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को राहत और बचाव के लिए भेजा.
Dindori Video: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा और मेहंदवानी इलाकों में कल देर रात एक अजीब और रहस्यमयी नज़ारा देखने को मिला. आसमान में चलती ट्रेन जैसी दिखने वाली लाइटों की एक लाइन दिखाई दी, जिसे देखकर वहां के लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है.
Dindori Video: डिंडोरी में कलेक्टर की पहल पर मृत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के लिए अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों को एक ही दिन में सुलझा दिया गया, जिससे ज़रूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली. कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशों के बाद अलग-अलग विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों को जिला-स्तरीय समिति की मंज़ूरी के बाद निपटाया गया. जिला-स्तरीय समिति की मंज़ूरी के बाद कुल 33 मृत सरकारी कर्मचारियों के योग्य परिवार के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.
Narmada Jayanti 2026: नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदा के घाटों पर जनसैलाब उमड़ा है. प्रदेश की कैबिनेट मंत्री समपतिया उइके और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नर्मदा का पूजन अर्चन किया और जिला, प्रदेश व देश वासियों के लिए मां नर्मदा से सुख समृद्धि की कामना की.
MP News-डिंडोरी में रेस्टोरेंट में टॉयलेट में थाली और बर्तन धुल रहे थे. खाद्य विभाग की फ्लाइंग स्क्वाड ने जब अचानक मारे गए छापे में खुलासा हुआ है. जिस प्लेट और थाली में ग्राहकों को खाना परोसा जाता है, उन्हें टॉयलेट के अंदर साफ किया जा रहा था. बर्तनों की सफाई के अलावा जांच में कई गंभीर कमियां पाई गईं.
Dindori Health Campaign: डिंडौरी जिले ने एक अभियान के तहत एक ही दिन में 50 हजार से अधिक एनीमिया जांच कर नया कीर्तिमान बनाया है. 620 स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में शिविर आयोजित किए गए. जहां, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती और माताओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया.
Dindori News: डिंडोरी ज़िले में कांग्रेस संगठन में एक बड़ी चूक सामने आई है. पार्टी ने मालती तिवारी को राज्य महासचिव नियुक्त करते हुए एक लेटर जारी किया, जबकि मालती तिवारी दो साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं.
MP News: डिंडोरी से बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है. यहां मनरेगा जैसे महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ी मजदूर महिलाओं को ट्रांसजेंडर करार दिया गया है. महिलाएं इस बात से अनजान है कि सरकारी कागजों में उन्हें ट्रांसजेंडर श्रेणी में शामिल किया गया है.