जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी अपने बेटे अम्बरीश त्यागी के साथ राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए. रालोद के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी और उनके बेटे को पार्टी की सदस्यता दिलाई. केसी त्यागी का 50 साल लंबा सियासी करियर रहा है.
केसी त्यागी ने 22 मार्च को अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई है, जहां वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे. माना जा रहा है कि पश्चिमी यूपी की राजनीति में वे अब सक्रिय होंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाग सकते हैं.
KC Tyagi Profile: केसी त्यागी का पूरा नाम किशन चंद त्यागी है और वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं. पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक बिहार में सियासत की और अब वापस यूपी जाना चाहते हैं.
KC Tyagi Resign From JDU: जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने अब जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अब आगे यूपी की राजनीति करने की इच्छा जताई है. बता दें कि वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं और लंबे समय तक बिहार में सियासत किया.
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर केसी त्यागी ने कहा, 2001 में संसद में हुई हाई लेवल बहस के चलते नीतीश कुमार बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का अवार्ड जीते थे. केसी त्यागी ने इस बात पर हैरानी जताई कि कल तक नीतीश कुमार को कोसने वाले भी आज उनसे सहानुभूति जता रहे हैं.
Bihar Politics: केसी त्यागी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग की, जिसके बाद पार्टी नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस बयान का पार्टी की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है.
जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इंडिया ब्लॉक गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन अब टूटने की कगार पर है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और राजद कई सीटों पर आमने-सामने हैं और बाकी दलों में भी नाराजगी है. त्यागी ने कहा कि जनता ऐसे अस्थिर गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी.
Bihar Politics: जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पटना में हो रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब राजद की बैसाखी पर राजनीति नहीं करना चाहती और राहुल गांधी का चेहरा तेजस्वी यादव से ज्यादा आकर्षक है. सीट बंटवारे को लेकर इंडी अलायंस में घमासान जारी है.
सुप्रीम कोर्ट की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारतीय सेना के बारे में कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए कड़ी फटकार लगाई गई। कोर्ट की फटकार लगाए जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता केसी त्यागी ने उन्हें नसीहत दी है कि वह बयान देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "महाराष्ट्र के जो चुनाव के नतीजे हैं उसके दूरगामी परिणाम होंगे। आने वाले समय में यह परिणाम कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी के लिए बड़ा खतरा है। जिस तरह से भाजपा और NDA ने वहां पर प्रदर्शन किया है, आने वाले समय में कांग्रेस और उसके गठबंधन की दिक्कतें बढ़ेंगी।"
KC Tyagi and Nitish Kumar: केसी त्यागी ने मजाकिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार थोड़े ज्यादा बदनाम हो गए हैं. त्यागी ने जोर दिया कि समाजवादी नेता कुमार अब कहीं नहीं जाएंगे और भाजपा के साथ ही रहेंगे.
Rajiv Ranjan Prasad on KC Tyagi resignation: जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. नए प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. प्रसाद ने स्पष्ट किया कि त्यागी ने किसी असंतोष का संकेत नहीं दिया है और वह पार्टी के प्रति अपना योगदान जारी रखेंगे. इस बदलाव के बावजूद, त्यागी जेडीयू के साथ जुड़े रहेंगे और समय-समय पर सहयोग करते रहेंगे.
पटना: राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जाति जनगणना सुनिश्चित की और इसके लिए सभी सकारात्मक कदम उठाए. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, "जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने पंचायतों में भी आरक्षण नहीं दिया था." केसी त्यागी के इस्तीफे पर सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था.
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर निजी कारणों का हवाला दिया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उनके इस्तीफे के पीछे इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर दिया गया बयान प्रमुख कारण माना जा रहा है. त्यागी ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर इजरायल-हमास युद्ध की निंदा की थी, जिससे पार्टी असहज हो गई. इसके बाद, जेडीयू ने राजीव रंजन प्रसाद को नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया. त्यागी का इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था.
Tejashwi Yadav on RJD Reservation Protest: पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आज धरने पर बैठने का फैसला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने नवमी अनुसूची में आरक्षण को शामिल नहीं किया, जिसके विरोध में वे धरने पर बैठे हैं. तेजस्वी ने नीतीश कुमार से सवाल किया कि जब केंद्र ने विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया, तो जदयू के नेता क्यों चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके 17 महीने के कार्यकाल में जातिगत गणना, आरक्षण बढ़ाने और लाखों लोगों को नौकरी देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए.
KC Tyagi Political Journey: केसी त्यागी एक जमाने में नीतीश कुमार से बड़े नेता हुआ करते थे. उनका राजनीतिक कद शरद यादव के बराबर माना जाता था. लेकिन मंडल पॉलिटिक्स ने उनके सियासी करियर पर ब्रेक लगा दिया था.
जेडीयू नेता के सी त्यागी पर बड़ी खबर. के सी त्यागी ने जेडीयू प्रवक्ता का पद छोड़ा. निजी कारणों से जेडीयू प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया. राजीव रंजन को जेडीयू प्रवक्ता नियुक्त किया गया.
KC Tyagi Resignation Reason: केसी त्यागी ने JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. लेकिन बीते कुछ समय से वे पार्टी लाइन के बाहर जाकर बयान दे रहे थे. आइए, जानते हैं उनके इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी.
JDU Politics: केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
विपक्षी दलों के नेताओं की फिलिस्तीनी नेता मोहम्मद मकरम बलावी से मुलाकात के दौरान एक चेहरे ने सभी को चौंका दिया. इस बैठक में केंद्र की सत्ता पर काबिज एनडीए (NDA)गठबंधन सरकार के सहयोगी दल जेडीयू के नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) भी शामिल हुए थे.
दिल्ली: बांग्लादेश में उत्पन्न राजनीतिक संकट पर जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के बदलाव भारत को चिंतित करने वाले हैं... उनके विरुद्ध जिस तरह से विद्रोह हुआ है और जिन ताकतों के हाथ में सत्ता आई है वो खतरनाक लोग हैं." केसी त्यागी ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे बदलाव भारत के लिए चिंता का विषय हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिन शक्तियों ने सत्ता संभाली है, वे क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती हैं. त्यागी ने बांग्लादेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर करीबी नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया.
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार का खास ख्याल रखा गया है. आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ तो बिहार को 60 हजार करोड़ की सौगात मिली है. इस पर JDU नेता KC Tyagi क्या कह रहे हैं सुनिए...