किम जोंग ने 2 दिन पहले ही अमेरिका को परमाणु बम की धमकी दी थी और अब Kim Jong Un ने अपने दुश्मन देश South Korea पर बारूद बरसा दिया है. दुनिया पहले से ही दो युद्ध के बीच फंसी हुई है. जहां Russia-Ukraine और Israel-Hamas के बीच युद्ध चल रहा है और इसका अंत होते नहीं दिख रहा, तो वहीं अब तक शांत बैठा North Korea भी अपने सबसे बड़े दुश्मन South Korea को आंखें दिखा रहा है.
नॉर्थ कोरिया के बॉर्डर पर युद्धाभ्यास करने वाले साउथ कोरिया पर किम जोंग ने 200 गोले दागे हैं और अमेरिका के दुश्मन नंबर एक रूस को किम जोंग ने घातक मिसाइलें दी हैं जिससे रूस यूक्रेन में आग उगल रहा है. इन दोनों खबरों ने अमेरिका और साउथ कोरिया की टेंशन बढ़ाई. जब तक दोनों मुल्क इस टेंशन से उबरते. किम जोंग ने वो तस्वीरें दिखा दीं. जिसके बाद अमेरिका और साउथ कोरिया के लोगों के हलक सूख गए होंगे। नॉर्थ कोरिया ने किलर मिसाइलों के जखीरे के बीच किम जोंग और उसकी उत्तराधिकारी मानी जा रही 10 साल की बेटी किम जू ए की तस्वीरों को रिलीज़ किया है ताकि उसकी ताकत का अंदाजा सभी दुश्मनों को लग जाए.
Kim Jong Un Cries: हम आपको उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन का एक Emotional Video दिखाते हैं. इस Video में तानाशाह किम जोंग उन रोता हुआ नजर आ रहा है. उसका ये Video, Social Media पर भी Viral हो रहा है लेकिन सवाल ये है, कि आखिर दुनिया को अक्सर डराने वाले तनाशाह की आंखों में आंसू क्यों हैं. ऐसी कौन सी वजह है कि वो फूट-फूट कर रो रहा है. उत्तर कोरिया का तानाशाह किम-जोंग बेहद सख्त इंसान है. ऐसे में उसके रोने का Video दुनिया के लिए हैरान करने वाला है. ये एक ऐसा Video है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. इस Video में किम जोंग बेहद भावुक नजर आ रहा है.
उत्तर कोरिया के किम जोंग ट्रेन से रूस पहुंचे और पुतिन से मुलाकात की। पुतिन और किम जोंग की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख ये कहा जा रहा है रूस में डर गए किम जोंग.
उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर से अमेरिका (US) को धमकी दी है. अमेरिकी विदेश मंत्री Antony Blinken के चीन दौरे से बोखलाए उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un ने अमेरिका को चेतावनी दी
Kim Jong Un Daughter: उत्तर कोरिया ने पिछले दिनों अमेरिका और साउथ कोरिया के संयुक्त अभ्यास के खिलाफ अपनी रणनीतिक ताकत दिखाते हुए हुए ह्वासोंग-17 इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को टेस्ट किया था. ह्वासोंग-17 इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल में अमेरिका पर मार करने की क्षमता है.
Journey Of Train: इस ट्रेन की चर्चा पहली बार तब हुई थी जब पांच साल पहले किम जोंग उन अपनी पहली यात्रा पर चीन पहुंचे थे. किम अपनी पत्नी री सोल जू के साथ इस यात्रा पर पहुंचे थे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. उस समय इस ट्रेन के बारे में कई रहस्य सामने आए थे.
Syria disaster: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong-Un) ने सीरिया को भेजे शोक संदेश में कहा, 'मुझे यकीन है कि बशर अल असद (Bashar al-Assad) के नेतृत्व में, सीरियाई सरकार और लोग भूकंप से हुए नुकसान को जल्द से जल्द दूर कर लेंगे और प्रभावित लोगों का जीवन स्थिर हो जाएगा.
किम जॉन्ग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जापान और साउथ कोरिया को मिसाइल से धमकाने वाले किम का तख़्तापलट प्लान सामने आया है। अगर ये प्लान सफल हुआ तो या तो साउथ कोरिया में किम कब्ज़ा कर लेंगे या फिर अमेरिका समर्थित सरकार को गिरा देंगे। इस रिपोर्ट में विस्तार से समझिए किम के तख़्तापलट प्लान की क्रोनोलॉजी।
Kim Jong Un Family: तानाशाह किम जोंग चाहते हैं कि पैरेंट्स अपने बच्चों को ये नाम दें और जो इस आदेश का पालन नहीं करेगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. इन नामों में Pok II (बम), Chung Sim (वफादारी) और Ui Song (सैटेलाइट) शामिल हैं.
Kim Jong Un: प्लेजर ग्रुप खूबसूरत लड़कियों का ऐसा ग्रुप जो स्पेशली प्लेजर देने के लिए बनाया जाता है. इसे सेक्स पार्टी भी कहा जाता है. स्थानीय भाषा में इसे किप्पुमजो कहते हैं. इस ग्रुप में ज्यादातर लड़कियां 15 से 20 साल की उम्र वाली होती हैं. हालांकि कुछ लड़कियां 30 साल की भी हैं.
Kim Jong Un Gift: उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने 2018 के शिखर सम्मेलन के बाद दक्षिण कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति मून को 2 कुत्ते उपहार में दिए थे. जब मून कार्य़काल पूरा करने के बाद राष्ट्रपति भवन से बाहर निकले तो इन कुत्तों को भई साथ ले गए. इसी पर विवाद है.
Kim Jong un daughter: उत्तर कोरिया में एक कार्यक्रम में दिखाई देने वाली बच्ची ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. कई लोगों का मानना था कि वह उनके देश के नेता किम जोंग-उन की एकांतप्रिय और इकलौती बेटी हो सकती है.
Trending News: इस देश में लोग केवल 28 वेबसाइट ही ब्राउज कर सकते हैं. यहां के लोगों के लिए खुद का इंट्रानेट सिस्टम बना हुआ है, जिसे Kwangmyong या Bright कहा जाता है. खास बात ये है कि यह Free है.
उत्तर कोरिया ने रविवार को कई स्थानों से समुद्र की ओर कम दूरी वाली आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी.
Coronavirus in North Korea: नॉर्थ कोरिया में इन दिनों बड़ी मात्रा में लोग बीमार हो रहे हैं. इसके लिए नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. वहां एक दिन में बुखार के 2,32,880 नए मामले सामने आए हैं.
Coronavirus in North Korea: नॉर्थ कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने करीब 2.7 लाख और लोगों में बुखार के लक्षणों की पुष्टि की है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोविड-19 के कारण बुखार के कितने मामलों की पुष्टि की गई है.
किम जोंग उन कोरोना वायरस संकट के बीच दवा की आपूर्ति ठीक से नहीं होने से नाराज हैं.
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने देश में कोरोना का पहला केस सामने आने की पुष्टि की है इसके बाद तानाशाह किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है.
तानाशाह किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को ‘अधिकतम गति’ से बढ़ाने का संकल्प किया है. साथ ही किम ने दुनिया को ये बड़ी धमकी दे डाली. क्या है पूरा माजरा इस रिपोर्ट में पढ़िए..
Kim Jong-un Latest Update: सियोल स्थित इवहा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लीफ-एरिक एस्ले ने कहा, ‘उत्तर कोरिया अमेरिकी शहरों को लक्ष्य बनाने के लिए न केवल लंबी दूरी की परमाणु मिसाइल को तैनात करने की कोशिश कर रहा है, बल्कि एशिया में अमेरिकी ठिकानों और सियोल को खतरे में डालने के लिए सामरिक परमाणु हथियार भी तैनात कर रहा है.’
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का नया लुक दुनिया के सामने है. एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंचे किम का वजन पहले की तरह ही नजर आया.