Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च करेगा, जिसके जरिए अनुरोध करने पर घरों की पानी की टंकियों की सफाई की जाएगी. प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी की सफाई और पानी के संकट को हल करने के उद्देश्य से कई बड़ी पहलों की घोषणा की. इस योजना के तहत, ऑनलाइन आवेदन करने पर घरों की पानी की टंकियों की सफाई सीधे विभाग द्वारा ही की जाएगी,आइए विस्तार से जानते हैं.
Delhi News: कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस और आरडब्ल्यूए के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कैमरे उन स्थानों पर लगाए जाएं, जहां सुरक्षा की आवश्यकता है. इससे नागरिकों की सुरक्षा में वृद्धि होगी, खासकर महिलाओं की.
Delhi News: दिल्ली में भैरों मार्ग रिंग रोड टी पॉइंट अंडरपास का काम फिर से शुरू किया गया है. प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह कार्य 8 से 9 महीने में पूरा कर लिया जाएगा, साथ ही दावा किया कि दिल्ली में बारिश के बाद बाढ़ नहीं आएगी.
Delhi News: दिल्ली में कल एक रिकॉर्ड बनेगा और एक दिन में 3400 गड्ढे भरे जाएंगे. यह अभियान न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ाएगा, बल्कि दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा.
Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा अपनी जिम्मेदारियां को छोड़कर, दिल्ली की जनता को बाढ़ जैसी ही स्थिति में छोड़कर दिल्ली से गायब हैं.
Delhi Water Bill: अगले सप्ताह दिल्ली सरकार 'वन सिटी, वन कंट्रोल रूम, और वन नंबर' योजना लेकर आ रही है, जिसके तहत दिल्लीवासियों को पानी के बिलों में 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी.
Delhi News: दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने आप पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में पानी की कमी चुनाव में हार का बदला लेने की साजिश है. पंजाब सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में जानबूझकर पानी की आपूर्ति घटाई है. इसपर आतिशी ने पलटवार किया और कहा कि नहीं पता कि दिल्ली को पानी कहां से मिलता है तो इस्तीफा दे दें.
प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली को पिछले एक हफ्ते से कम पानी मिल रहा है क्योंकि पंजाब सरकार, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आप दिल्ली के लोगों से दिल्ली चुनावों में अपनी हार का बदला ले रहे हैं. हमें हरियाणा से रोजाना 980 क्यूसेक पानी मिलता था.
Parvesh Verma: मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी की बदलती तस्वीर के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर 21 दिन के विशेष सफाई और सुधार अभियान की घोषणा की, जो दिल्ली की बदहाल सड़कों, गंदे नालों, फ्लाईओवर के नीचे की उपेक्षित जगहों और सार्वजनिक स्थलों की कायापलट करेगा.
Water Crisis: हरियाणा और पंजाब के बीच हो रहे जलसंग्राम का असर दिल्ली पर भी पड़ता दिख रहा है. दिल्ली की जनता खुलकर बीजेपी के सपोर्ट में आ गई है. लोगों का कहना है कि ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली में अच्छा काम कर रही है और पंजाब सरकार उसमें रोड़े अटकाना चाहती है.
Talkatora Indoor Stadium: तालकटोरा स्टेडियम का निर्माण 1974 में हुआ था. इतिहासकारों के मुताबिक इसका नाम पास के एक पुराने मुगलकालीन बाग से लिया गया है. 'तालकटोरा' शब्द फारसी के दो शब्दों 'ताल' यानी तालाब और 'कटोरा' यानी कटोरे जैसी आकृति से मिलकर बना है.
Naresh Tikait News: प्रवेश वर्मा ने नरेश टिकैत और राकेश टिकैत पर हमला करते हुए कहा कि देशभक्ति और किसानों के नेता का दिखावा कर सत्ता और लाभ की राजनीति करने वालों का असली चेहरा अब पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है. किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले टिकैत भाइयों जैसे नेता अगर पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी रखते हैं तो बेहतर होगा कि वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं.
GPS Tracking Water Tankers In Delhi: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने डीडीए ग्राउंड, निरंकारी कॉलोनी में जल बोर्ड के 1111 GPS युक्त जल टैंकर्स का लोकार्पण किया. GPS लगे होने से यह पता चलेगा कि पानी आम लोगों तक पहुंच रहा है या फिर टैंकर माफिया तक जा रहे हैं.
Okhla Waste Water Treatment Plant: मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि ओखला वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होने से पुरानी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, NDMC और साउथ दिल्ली के करीब 40 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. अभी इस प्लांट से साफ किया गया पानी पुरानी आगरा नहर में डाला जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह पानी अबुल फजल ड्रेन के जरिए यमुना नदी में छोड़ा जाएगा.
Rekha Gupta Video: दिल्ली के वजीराबाद इलाके में नाले की सफाई को लेकर प्रशासनिक हरकत तेज हो गई है. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए.
Delhi News: दिल्ली की BJP सरकार यमुना की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए विशेष ध्यान दे रही है. मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस मशीन का ट्रायल करवाया और कहा कि दिल्ली में बारिश के समय जलभराव जैसी समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी.
Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. इससे यातायात आसान होगा और जाम की समस्या कम होगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
Water Minister Parvesh Verma: जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में बताया कि दिल्ली में पानी की समस्या को हल करने के लिए 239 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और जल टैंकरों की संख्या बढ़ाकर 1327 की जाएगी.
आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और विशेष रवि ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का सदन के अंदर अपमान किया है. दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी की लगातार टोका-टाकी प
Delhi Bulldozer Action: बता दें कि महाभारत काल से यमुना बाजार में नीली छतरी मंदिर है, जिसे तोड़े जाने की घटना को लेकर अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को यमुना बाजार स्थित घटनास्थल पर कांग्रेस का डेलिगेशन पहुंचा, तभी वहां पर दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा भी पहुंचे.
Delhi BJP Government: मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड के जेई, एई और एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को सख्त चेतावनी दी कि अगर अगले 10 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि हाल ही में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित किया गया है और अगर लापरवाही जारी रही तो अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी.
Aatishi video: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार के अफसरों के बारे में गलत बातें कर रहे हैं. लेकिन ये वही अफसर हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में विपरीत परिस्थितियों में भी दिल्ली में काम करके दिखाया है. ये वे अफसर हैं जिन्होंने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को बेहतर संरचना दी है. ये वही अफसर हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में दिल्ली में 28 से ज्यादा फ्लाईओवर बनाकर ट्रैफिक की गति को 10 गुना बढ़ाया है.