Raisen Factory Fire News: रायसेन के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र की पैकर्स फेक्ट्री में भीषण आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान हुआ. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद, कंपनी मालिक बाहर थे. (रिपोर्टः राजकिशोर, रायसेन)
MP News: रायसेन से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जहां आदिवासियों को पैसे का लालच देकर धर्मातरण करा रहे थे. इसकी भनक जैस ही हिंदू संगठनों को लगी, पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को हिरासत में लिया. मौके से ईसाई धर्म से संबंधित धार्मिक पुस्तकें और धर्मांतरण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. हिंदू संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Raisen News: रायसेन शहर में एक आदमी को भीषण ठंड में निर्वस्त्र करके पीटने का मामला सामने आया है, जिसके बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है.
MP News: एमपी के रायसेन जिले की बेटी अंजना यादव ने देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियसको पर तिरंगा लहराया.
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के काफिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सर्किट हाउस जाते समय सांची रोड पर अचानक मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और रामपाल सिंह के वाहन आपस में टकरा गए. हादसे के वक्त गाड़ियों में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह,सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और BJP जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद थे. गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है.
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. मौसम ने करवट ली और तपती गर्मी के बीच जोरदार बारिश हो गई. झमाझम बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक घुली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, शाम करीब 5.30 बजे ही ऐसा अंधेरा छा गया कि लोगों को वाहनों में लाइट जलाकर जाना पड़ा. देखें रायसेन में तेज बारिश का वीडियो-
Raisen Child Labour Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 50 से ज्यादा बच्चे शराब बनाते पाए गए. सोम डिस्टिलरी नामक फैक्ट्री में बच्चे शराब बनाने का काम करते थे. पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है. हालांकि अभी भी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. देखें वीडियो
Raisen: रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कार चालक ने सीधे एक लड़की जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की लड़की करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी. जब वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को रोका तो कार चालक ने फिर से गाड़ी को रिवर्स लिया और मौके से भाग निकला. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इतनी जोरदार टक्कर होने के बाद भी लड़की को मामूली चोटे आई हैं और वह पूरी तरह से सुरक्षित है.
MP News: रायसेन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक गैस टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.
Raisen News: रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पीपलवाली गांव में एक गैस टैंकर पलटने से उसमें आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर-क्लीनर भी बाहर नहीं निकल सके. आग बुझने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि टैंकर में ड्राइवर और क्लीनर समेत कितने लोग सवार थे. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग से गांव की तीन झोपड़ियां भी जलकर राख हो गईं. आग से कोई जनहानि नहीं हुई है.
Raisen tiger video: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से बड़ी खबर है. यहां एक टाइगर ने आम जनता सहित सारे अधिकारियों और वन विभाग को डरा दिया है. रायसेन शहर में बाघ के मूवमेंट के बाद, वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. ताजा वीडियो रायसेन भोपाल रोड का है. जहां रोड क्रॉस कर हिरणखेड़ा की ओर बाघ कैमरे में कैद हुआ है. आम लोगों में इसे लेकर काफी दहशत देखने को मिल रही है. देखिए VIDEO
Raisen News: रायसेन जिले के सिलवानी में किन्नरों का हाई प्रोफाइल मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां किन्नर आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. किन्नरों की आपस में लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. किन्नरों के एक समुदाय ने किन्नरों के दूसरे समुदाय पर खुलेआम मारपीट कर दी. किन्नर अपने-अपने इलाके में वसूली के लिए एक-दूसरे से जमकर मारपीट की. सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुआरखेड़ी के ग्राम चिरचिटा के मेले में किन्नरों द्वारा किए जा रहे वसूली को लेकर किन्नरों में विवाद हो गया.
MP Latest News: रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज वनमंडल के गौहरगंज रेंज में बाघ का शव मिला. गौहरगंज रेंज के पांजरा बीट में ढाई से तीन साल के नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. शव की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और वन कर्मचारी, डॉग स्क्वायड और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर है. शॉर्ट पीएम प्रक्रिया के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. वन विभाग के मुताबिक मारपीट की आशंका है. वन अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि दो बाघों के बीच क्षेत्रीय लड़ाई हुई हो. जिसके चलते बाघों की आपसी लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई. मृत बाघ के शरीर पर कई पंजों के निशान मिले हैं.
यूं तो पूरी दुनिया क्रिकेट की दीवानी है और इसकी दीवानगी देखते ही बनती है लेकिन भारत में क्रिकेट को भगवान की तरह ही पूजा जाता है. इसलिए यहां के प्रशंसकों की दीवानगी की बात ही अलग होती है.
सावन के आखिरी सोमवार को रायसेन के सोमेश्वर धाम शिव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंची. यहां उन्होंने इशारों में ही एक बार फिर शिवराज सरकार पर हमला बोला है.
प्रदेश में होने वाली घटनाओं से ये साफ दिख रहा है कि कानून व्यवस्था पर अपराधी तंत्र पूरी तरह से हावी हो चुका है. अब ये अपराधी चाहे सिस्टम का ही हिस्सा क्यों ना हो? सरकारी तंत्र में बैठे लोग ही जब आम लोग के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल करेंगे तो फिर और किसी से क्या उम्मीद की जाएगी.
Janhvi Kapoor ka Video: रायसेन शहर में बाबा पीर फतेह उल्लाह साहब की मजार के पास फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हुई है. इसमें फिल्म अभिनेत्री स्वर्गीय श्रीदेवी की पुत्री जान्हवी कपूर फिल्म की हीरोइन है. फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हुई है. जो 3 दिन तक चलेगी. इस दौरान कव्वाली के लिए सेट बनाया गया है. इसके लिए अलग से दरगाह का सेट बनाया गया है. पुलिस एवं गार्ड की व्यवस्था है सुरक्षा को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है. वहीं फिल्म के सेट से Janhvi Kapoor का वीडियो भी वायरल हुआ है. देखिए Video
Independence day 2023: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की पर्वतारोही अंजना यादव ने प्रदेश का नाम रौशन किया है. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बुस पर झंडा फहराया है.
Independence day 2023: पर्वतारोही अंजना यादव स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट एल्बुस जो रूस देश की ओर क्लाइंम्ब कर भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा फहरायेगी.
MP Assembly Election 2023: रायसेन (Raisen) में उदयपुरा, भोजपुर, सांची, सिलवानी 4 विधानसभा सीटे आती है. इनमें से 3 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस का कब्जा है. यहीं से दल बदल के बाद स्वास्थ्य मंत्री बने प्रभुराम चौधरी विधायक (Prabhuram Chudhri) है. इस कारण मुकाबला इस बार काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है.
Aniruddhacharya Hindu Rashtra Plan: मध्य प्रदेश (MP News) के रायसेन (Raisen) में चल रही कथा के समापन के बाद कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य बापौली पहुंचे यहां उन्होंने मीडिया से बात की और उन्होंने हिंदू राष्ट्र की प्लानिंग को लेकर जवाब दिया.
रायसेन के बेगमगंज स्थित आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन की लापरवाही से 5वीं बोर्ड के 60 में से 60 बच्चे फेल हो गए. ऐसे में छात्रों के अभिभावक काफी परेशान है. तो वहीं कलेक्टर ने भी कार्यवाही की बात कही है.