Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना रिटायर हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अभी दिल्ली पुलिस के लिए और काम करना चाहता था, लेकिन सबको रिटायर जरूर होना पड़ता है.
तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
Corruption in Delhi Police: दिल्ली पुलिस में एक इंस्पेक्टर अपने करियर में पहली बार थाने का SHO बना और 2 महीने में ही वह कानून के लपेटे में फंस गया. आरोप है कि उसने एक आरोपी से बरामद 2 करोड़ 10 लाख रुपये का गबन कर लिया.
एक आदेश में अस्थाना के कार्यालय ने कहा कि 2011 के आईपीएस अधिकारी शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (द्वारका) पद से मुक्त किया जाता है.
Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने द्वारका डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी शंकर चौधरी (DCP Shankar Choudhary) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. अस्थाना ने शंकर चौधरी का तबादला (Transfer) कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
Medical Help For Delhi Police: कोरोना काल के दौरान जो व्यवस्था कोविड-19 से संक्रमित पुलिसकर्मियों की मदद के लिए की गई थी, उसका अब विस्तार किया गया. इससे पुलिस वालों को काफी मदद मिली है.
दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती के पर्व पर निकाली गयी शोभायात्रा के आयोजकों के खिलाफ सोमवार को एक प्राथमिकी दर्ज की. शनिवार को निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा फैल गयी थी.
Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा में हर एंगल से तफ्तीश होगी.
Zee Delhi-NCR Haryana के डिजिटल प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग के मौके पर कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी शरीक हुए. पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि दिल्ली में पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए हमारा जोर नई तकनीक के इस्तेमाल पर है.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ई-एफआईआर ऐप (e-FIR App) लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग चोरी जैसी घटनाओं के बारे में तुरंत घर बैठे ऑनलाइन ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे.
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने का है जहां उसी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने अपने ही थाने के SHO विनय त्यागी पर करप्शन के गंभीर आरोप लगा दिए और उन आरोपों की जनरल डायरी में भी नोट कर दिया.
राजधानी दिल्ली में बढ़ते साइबर क्राइम (Cyber Crime) पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (CP Rakesh Asthana) की ओर से एक और नई पहल हुई है. इसके तहत अब दिल्ली में साइबर थाने खोलने का रास्ता साफ हो गया है.
दिल्ली (Delhi) के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) शुक्रवार को अचानक एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल के दफ्तर पहुंच गए. उनके अचानक आने से सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए.
त्योहारों के मौसम में सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में कितनी तैयार है राजधानी दिल्ली की पुलिस, जानिए सीधे Delhi Police के Commissioner राकेश अस्थाना से.
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा है कि आने वाले दिनों में ड्रग्स को लेकर दिल्ली पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने आने वाले दिनों में त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों पर कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में गश्त बढ़ा दी है. होटल, लॉज आदि की तलाशी ली जा रही है.
एक सवाल के जवाब में अस्थाना ने कहा कि मेरा यह मानना है कि बगैर अच्छे को ऑर्डिनेशन के इफेक्टिव काम नहीं हो सकता. बेसिक जरूरत है कि जितनी भी पुलिस फोर्स है अपने देश में और जितनी भी सिक्योरिटी एजेंसी हैं वो आपस में तालमेल रखकर काम करें.
दिल्ली के कमिश्नर राकेश अस्थाना से जी सलाम के एडिटर इरफ़ान शेख ने खास बातचीत की इस दौरान इरफ़ान शेख़ ने उनसे सवाल किया -दिल्ली की हम बात करें तो मैसिव फोर्स है आपके साथ और ऑल टॉप हेड्स यहीं पर हैं, प्रेसिडेंट, प्राइम मिनिस्टर भी, मेरा यह मानना है कि इस फोर्स को रिसेंटली किसान आंदोलन, सीएए एनआरसी के खिलाप प्रदर्शन हुआ. उसे देखकर आपको क्या लगता है कि आपको और मैनपॉवर की जरूरत है. इस तरह के प्रोटेस्ट को हैंडल करने के लिए आपको मैनपॉवर की जरूरत है? जिस पर राकेश अस्थाना ने कहा- मैं मानता हूं कि ऑप्टिमल यूटिलाइजेशन ऑफ रिसोर्सेज़ होना चााहिए. दिल्ली के पास जो मैन पॉवर है वो काफी है.
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से ज़ी सलाम के एडिटर इरफ़ान शेख ने खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दं पर अपनी राय रखी. सभी सिक्योरिटी फोर्सेज़ की सिनर्जी को लेकर राकेश अस्थाना ने कहा हर एजेंसी की एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी सिनर्जी है चाहे ड्रोन अटैक हो या फिर इनविज़िबल आर्मी हो हम लोग एक दूसरे के साथ हमेशा टच में रहते हैं और कॉपरेट भी करते हैं. मिसाल के तौर पर अगर जम्मू कश्मीर पुलिस को कोई ऑपरेशन दिल्ली में करना है तो पूरी मदद करते हैं. अगर हमें पंजाब में करना है तो पंजाब पुलिस पूरी मदद करती है.
देश में अलग-अलग जगहों पर हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने जी सलाम के एडिटर इरफ़ान शेख़ (Irfan Sheikh) के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा- मेरा यह मानना है कि बिना इफेक्टिव कॉर्डिनेशन से अच्छा काम नहीं हो सकता, तो बेसिक ज़रूरत यह है कि सभी फोर्सेस आपस में तालमेल रख कर काम करें. तभी हम इफेक्टिव काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोग जितना पुलिस के साथ जुड़ेंगे उतना ही पुलिस को जानकारी मिलेगी.
राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति का विरोध किया गया था और कहा गया था कि नियमों का उल्लंघन किया गया है. याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि किसी अधिकारी को नियुक्ति तभी की जा सकती है, जब रिटायमेंट में कम से कम 3 महीने बाकी हों.
सेगमेंट 'एक मिनट, एक खबर' में देखिए देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरें, वो भी हर खबर सिर्फ एक मिनट में.