MP News-कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान को लेकर मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले मंत्री शाह सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. इस मामले में मंत्री विजय अब तक चार बार माफी मांग चुके हैं. इस बार माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि शब्द देश भक्ति के उत्साह, उत्तेजना और आवेश में निकले थे. इसके पीछे कोई गलत भावना नहीं थी.
Khandwa News: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री विजय शाह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शायरी पढ़ते नजर आ रहे हैं. इससे पहले वो कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में थे.
Vijay Shah: मंत्री विजय शाह को एसआईटी ने नोटिस भेजा है, वह 17 दिनों बाद पहली बार कल खंडवा जिले में थे, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में विजय शाह के मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है.
Vijay Shah Reached Khandwa: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह 17 दिन बाद पहली बार दिखे, वह खंडवा में गैंगेरप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे.
Vijay Shah Case: विजय शाह के विवादित बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है, इस मामले की सुनवाई अब हाईकोर्ट में नहीं होगी, जबकि एसआईटी को जांच के लिए और समय दिया है.
Colonel Sophia Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता विजय शाह के खिलाफ बनी विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट को अपनी रजिस्ट्री में दर्ज करने का आदेश दिया है.
MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह का कांग्रेस के एक विधायक ने बचाव किया है, दोनों का पारिवारिक कनेक्शन भी है. जिससे यह मामला भी चर्चा में आ गया है.
Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह के मामले में एसआईटी के गठन के साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है, बताया जा रहा है कि उनके वीडियो और एफआईआर की कॉपी मंगवाई गई है.
MP News: मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, लेकिन वह आज होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
Vijay Shah Case: सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच के लिए के लिए एसआईटी गठन का आदेश दिया है. कोर्ट ने मध्यप्रदेश के डीजीपी से कहा कि वो 20 मई को सुबह दस बजे तक एसआइटी का गठन करे. एसआईटी में शामिल सभी अधिकारी मध्य प्रदेश से बाहर के होने चाहिए.
Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक कल इंदौर में होनी है, इसमें मंत्री विजय शाह शामिल होंगे या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं आई है. लेकिन कांग्रेस विजय शाह का विरोध शुरू कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि अगर मंत्री विजय शाह कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे तो उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया. जिसके बाद से देश भर में गुस्सा है. अब समाजवादी पार्टी ने उनकी टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ में अपने कार्यालय के बाहर एक बैनर लगाया है.
Vijay Shah: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर घिरे मंत्री विजय शाह अब लगातार माफी मांग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें वह लोगों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं.
Uma Bharti Demanded Dismissal of Vijay Shah: एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने ही पार्टी के मंत्री विजय शाह के इस्तीफी और कार्रवाई की मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि विजय शाह पर तुरंत FIR होना चाहिए.
Vijay Shah Controversial Statement: मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान पर पार्टी में भी घिरते दिख रहे हैं, उनके ही साथी मंत्री ने उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वहीं जीतू पटवारी इस मामले में आज एफआईआर दर्ज कराएंगे.
BJP Leader on Colonel Sofia: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मिलिट्री की सीनियर अधिकारी का मज़हब खोजकर आतंकियों के साथ जोड़ने का काम किया है.
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह ने भरे मंच से डाक विभाग को एक सलाह दी है. उन्होंने हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने की मांग रखी है. शाह ने इसके पीछे कारण भी गिनाए हैं.
Chicken Party Investigation MP: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पूर्व वनमंत्री की चिकन पार्टी के मामले में जांच पूरी हो गई है. प्रबंधन द्वारा जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इसे भोपाल भेज दिया गया है.
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के पूर्व वन मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं. सतपुड़ा रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) में उनकी चिकन पार्टी (chicken party) की जांच शुरू कर दी गई है.
Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश में एक तरफ बीजेपी की सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है. वहीं दूसरी तरफ 16वीं विधानसभा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.
Khandwa Vijay Shah Dance: खंडवा में 8वीं बार लगभग 60 हजार मतों से जीत कर विधानसभा पहुंचे मंत्री विजय शाह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में वो किन्नरों के साथ ढोलक की थाप पर खूब नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल जीतने के बाद खंडवा के किन्नर उनके बंगले पर बधाई देने पहुंचे थे, तभी मंत्री ने होने के ढोलक लेकर बजाना शुरू कर दी. इस ढोलक की थाप पर किन्नर खूब नाचे. बाद में मंत्री जी ने मिठाई खिलाकर उनका मीठा किया. देखिए Video
Viral Video: मध्य प्रदेश के खंडवा में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को हरसूद में अपना दिव्य दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह से अपने ही अंदाज में पूछ लिया कि क्या उन्हें तो अपना पर्चा नहीं बनवाना है?