करनाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन बूथ लेवल अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
हरियाणा के करनाल के कुटेल गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. शराब के नशे में पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर रहे 55 वर्षीय राजेंद्र को रोकने के दौरान उसके 17 वर्षीय बेटे नमन ने बचाव में डंडे से वार कर दिया, जिससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. नमन खुद अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हरियाणा के करनाल के एक युवक की अमेरिका की झील में डूबने से मौत हो गई. युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने झील में गया था, जहां उसका एक साथी पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए युवक ने तुरंत छलांग लगा दी. उसने दोस्त की जान तो बचा ली, लेकिन खुद पानी से बाहर नहीं निकल पाया.
हरियाणा के करनाल जिले के असंध में दो मिठाई कारोबारियों को फोन पर जान से मारने की धमकी और फिरौती की मांग मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर और तकनीकी जांच शुरू कर दी है तथा कॉल की लोकेशन और डिटेल्स खंगाली जा रही हैं.
Haryana News: हरियाणा करनाल से खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की कार जींद के लजवाना कलां के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार के सामने कुत्ता आने से चालक ने ब्रेक लगाए, जिसके बाद पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हैं. मृतकों के परिवारों ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मिसाल पेश की है, आइए विस्तार से जानें.
हरियाणा के करनाल जिले के शेखपुरा गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाए गए युवक सुपनदीप सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचा. परिवार, समाज और अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के सहयोग से उनका शव भारत लाया गया.
Karnal Paddy Scam: चावल निकालने के लिए राइस मिल मालिक को दिया गया धान फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान 1005 मीट्रिक टन कम मिला. इस मामले करनाल की पुलिस की SIT टीम ने एक कार्रवाई की और एक राइस मिल मालिक को गिरफ्तार किया है.
Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन और वसीयत के विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. आरोप है कि एक युवक ने अपने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.
Karnal News: करनाल में जमीनी विवाद के चलते पोते ने अपने दादा 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.
Haryana News: हरियाणा के करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर 23 जून से 'मल्टी लेन फ्री फ्लो' सिस्टम लागू होगा. अब वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे, क्योंकि हाईटेक कैमरे और सेंसर गाड़ी की पहचान कर खुद ही फास्टैग से राशि काट लेंगे. यह नई तकनीक जाम से मुक्ति दिलाएगी और सफर को तेज व आसान बनाएगी, आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में वोटर लिस्ट का गहन सुधार कार्य तेजी से चल रहा है. करनाल में 92% फॉर्म बांटे जा चुके हैं. केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि परिसीमन के कारण सीटों की संख्या में बदलाव नहीं होगा, लेकिन महिला आरक्षण के तहत बढ़ोतरी लागू होगी. साथ ही, NCR क्षेत्र की पर्यावरण पाबंदियों में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं, आइए विस्तार से जानें.
Karnal News: करनाल में खाटूश्याम मंदिर में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे दो दानपात्र चोरी कर मौके से फरार हो गए. सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजा टूटा हुआ देखा.
करनाल के मॉडल टाउन इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शादी की तैयारियों में व्यस्त एक परिवार उस समय मुश्किल में पड़ गया जब एक चोर ने कार का शीशा तोड़कर ₹50,000 के नए नोट चुरा लिए. कार उस युवक की थी जो शेविंग करवाने के लिए सैलून गया था.
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के रादौर स्थित छोटा बांस गांव में NDPS मामले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची करनाल CIA टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया और आरोपी को हिरासत से छुड़ा ले गए. इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर स्थित एक गोदाम के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने रिफाइंड तेल के 14 टिन और चावल की तीन बोरियां चुरा लीं; यह पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई. चोरों ने सिर्फ 15 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और भाग गए. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है; आइए विस्तार से जानें.
Karnal News: एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने डीसी ऑफिस की आरके शाखा में कार्यरत असिस्टेंट (क्लर्क) अनिल कुमार को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के असंध क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कई लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
Karnal News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा. अभियान के दौरान मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक नाम का सत्यापन किया जाएगा,
Haryana News: हरियाणा के करनाल में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक राइस मिल के अकाउंटेंट पर डंडों और रॉड से हमला किया और उनसे ₹1.04 लाख लूट लिए. वहीं घायल अकाउंटेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि पुलिस और CIA की टीमें CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही हैं; आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मिट्टी जांच में देरी पर सीएसएसआरआई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. काछवा गांव में उन्होंने रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग और जमीन के बंजर होने पर चिंता जताई. मंत्री ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं के तहत प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया, आइए विस्तार से जानें.
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हरियाणा की ओर से ईसीएलजीएस 5.0 योजना के तहत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में MSME से जुड़े करीब 180 उद्योगों ने भाग लिया. योजना का लाभ लेने के लिए 40 उद्योगों ने आवेदन दिए.
Karnal News: करनाल के गुरु नानक पेट्रोल पंप पर देर रात दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे. पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने भुगतान किया, लेकिन पैसों में एक नोट खराब था. कर्मचारियों ने नोट बदलने का आग्रह किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद मामला गरमा गया.