US की राजधानी Washington DC का है ऐतिहासिक महत्व, जानें पूरा इतिहास
Advertisement
trendingNow1990606

US की राजधानी Washington DC का है ऐतिहासिक महत्व, जानें पूरा इतिहास

वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) दुनिया के सबसे ताकतकवर देश अमेरिका की राजधानी है और इस शहर का इतिहास करीब 200 साल पुराना है. ये जगह ना सिर्फ अमेरिकी राजनीति बल्कि पूरे विश्व की राजनीति का केंद्र है.

वॉशिंगटन डीसी को दुनिया की सबसे ताकतवर राजधानी भी कहा जाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) जाएंगे. वॉशिंगटन डीसी को दुनिया की सबसे ताकतवर राजधानी भी कहा जाता है, जिसे साल 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया था. इससे पहले साल 1790 में न्यूयॉर्क और फिर 1791 में फिलाडेल्फिया (Philadelphia) अमेरिका की राजधानी थी. ये बात उस समय की है, जब अमेरिका को ब्रिटेन से आजादी मिले लगभग 15 साल ही हुए थे और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंटटन (George Washington) थे.

  1. 200 साल पुराना है वॉशिंगटन डीसी का इतिहास
  2. अमेरिकी इतिहास से जुड़े टुकड़ों से सजा है वॉशिंगटन डीसी शहर
  3. वॉशिंगटन डीसी में बने हैं कई मेमोरियल्स

वॉशिंगटन डीसी का इतिहास

जॉर्ज वॉशिंटटन (George Washington) चाहते थे कि अमेरिका की नई राजधानी पोटोमैक (Potomac) नदी के किनारे बसाई जाए और इसी के लिए तब वर्जीनिया और मैरीलैंड जैसे राज्यों से जगह ली गई. और बाद में इसी जगह को राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) का नाम दिया गया. ये बात 1800 की है, जब व्हाइट हाउस (White House) भी बन कर तैयार हो गया था, लेकिन साल 1812 में ब्रिटेन ने एक बार फिर अमेरिका पर हमला कर दिया और ये युद्ध तीन साल तक चला.

युद्ध में वॉशिंगटन डीसी को मिले कई जख्म

युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) पर भी कब्जा कर लिया था और व्हाइट हाउस (White House) को भी आग लगा दी थी. इस युद्ध के बाद 1815 में ब्रिटेन तो अमेरिका से लौट गया, लेकिन वॉशिंगटन डीसी को इस युद्ध में जो जख्म मिले, वो कभी नहीं भर पाए. इसी युद्ध के बाद वॉशिंगटन डीसी में कई संग्रहालय बने और व्हाइट हाउस को भी फिर से बनाया गया. दिलचस्प बात ये है कि वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) का नाम तो जॉर्ज वॉशिंटटन (George Washington) के नाम पर है, लेकिन वो कभी व्हाइट हाउस (White House) में नहीं रहे.

ये भी पढ़ें- पंजाब में गांधी परिवार का 'सेल्फ गोल', PM मोदी की नकल के चक्कर में कर लिया नुकसान?

200 साल पुराना है वॉशिंगटन डीसी का इतिहास

वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) दुनिया के सबसे ताकतकवर देश अमेरिका की राजधानी है और इस शहर का इतिहास करीब 200 साल पुराना है. ये जगह ना सिर्फ अमेरिकी राजनीति बल्कि पूरे विश्व की राजनीति का केंद्र है. यहां बनाई गई पॉलिसी का असर पूरे विश्व पर किसी ना किसी कारण से पड़ता है. इस शहर को 17 जुलाई 1790 में बनाया गया था. इस शहर का नाम इन संस्थापक और अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (George Washington) के नाम पर रखा गया था। उन्होंने ने ही इस खूबसूरत शहर को अमेरिकी राजधानी बनाने का फैसला किया. अमेरिका के इस सबसे ताकतवर शहर को मैरीलैंड और वर्जीनिया की जमीन पर बसाया गया था. अपनी स्थापना के बाद से ही इसकी सीमाएं लगातार बढ़ती रहीं और ये शहर और ज्यादा खूबसूरत बनता गया.

अमेरिकी इतिहास से जुड़े टुकड़ों से सजा है शहर

साल 1812 में अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन के बीच हुए युद्ध में ब्रिटेन की सेना ने वॉशिंगटन पर अपना कब्जा जमा लिया था. युद्ध की आग में ये शानदार शहर जल उठा था और इसी आग में धधक उठी थी वो इमारतें जिसको विश्व की राजनीति का केंद्र कहा जाता है यानी व्हाइट हाउस. ब्रिटेन से हुई जंग में कैपिटल बिल्डिंग (Capitol Building) और कांग्रेस लाइब्रेरी (Congress Library) को भी काफी नुकसान हुआ था. जंग खत्म होने के बाद इन सभी इमारतों को दोबारा तैयार किया गया और शहर को नए सिरे से बसाया गया. इस पूरे शहर को अमेरिकी इतिहास से जुड़े छोटे छोटे टुकड़ों से सजाया गया है और यही इमारतें अमेरिकी इतिहास के बुरे और अच्छे समय की कहानियां बताती हैं.

ये भी पढ़ें- UN के सबसे बड़े मंच से गूंजी BTS की धुन, दुनिया तक पहुंचाई युवाओं की बात

वॉशिंगटन डीसी में बने हैं कई मेमोरियल्स

वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में उन सभी लोगों के मेमोरियल्स हैं, जिनका अमेरिकी इतिहास में बड़ा महत्व रहा है. इनमें लिंकन मेमोरियल (Lincoln Memorial) है, जो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) को समर्पित है. ये मेमोरियल इस शहर की एक खास पहचान है. यहां जेफरसन मेमोरियल (Jefferson Memorial) भी है, जो अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन (Thomas Jefferson) के नाम पर बनाया गया है. इसके अलावा मार्टिन लूथर किंग, जूनियर मेमोरियल (Martin Luther King, Jr. Memorial) और फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट मेमोरियल (Franklin Delano Roosevelt Memorial) भी अमेरिकी इतिहास से जुड़े इन महान लोगों की कहानियां आज की पीढ़ी को बताते हैं.

महात्मा गांधी को समर्पित मेमोरियल भी

अमेरिकी ही क्यों, यहां भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित मेमोरियल भी है जो दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाता है. महात्मा गांधी को समर्पित मेमोरिल बस एक उदाहरण है, क्योंकि यहां पर दुनिया के कई महान लोगों और संस्कृति से जुड़ी खास इमारतें हैं, जो इस शहर की अमिट छाप है. ये सभी इमारतें वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) को दुनिया के किसी भी देश की किसी भी राजधानी से अलग बनाते हैं.

लाइव टीवी

Trending news