
रजत वोहरा पिछले 3 सालों से जम्मू ब्यूरो में कार्यरत हैं. वर्ष 2018 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए रजत ने विशेष रूप से डिफेंस और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर किया है, जो न केवल चुनौतीपूर्ण रहीं बल्कि सीखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी बनीं. रजत ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई अहम घटनाक्रमों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. इनमें अनुच्छेद 370 के हटाए जाने से पहले और बाद के हालात, नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर जमीनी हकीकत, आतंकवादी हमले, मुठभेड़ और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन्स शामिल हैं.
हाल के समय में भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, जैसे “ऑपरेशन सिंदूर”, विभिन्न इलाकों में हुए आतंकी हमले, सीमावर्ती गतिविधियां और प्राकृतिक आपदाएं जैसे बादल फटना (क्लाउड बर्स्ट) और उससे प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी रिपोर्टिंग और जम्मू बाढ़. इस दौरान रिपोर्टिंग के अनुभव ने रजत को एक जिम्मेदार और संवेदनशील पत्रकार के रूप में और मजबूत किया है. पत्रकारिता के अलावा रजत रचनात्मक लेखन का भी शौक रखते हैं. कविता और लघु कथाएं लिखना तथा क्रिकेट खेलना रजत का प्रमुख शौक है, जो पेशेवर जीवन के साथ संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं.
Thank you

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.