Gold Price Today, 20 April 2021: सोना 9000 रुपये मिल रहा है सस्ता! आज फिर आई सोने की कीमत में गिरावट
Advertisement
trendingNow1887251

Gold Price Today, 20 April 2021: सोना 9000 रुपये मिल रहा है सस्ता! आज फिर आई सोने की कीमत में गिरावट

Gold Price Today, 20 April 2021: सोना वायदा अब 47200 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास आकर स्थिर हो गया है. सोमवार को सोना भारी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुआ. चांदी में सोमवार को कमजोरी दर्ज हुई. सर्राफा बाजार में सोना हफ्ते भर में 1000 रुपये महंगा हो चुका है. 

 

Gold Price Today, 20 April 2021: सोना 9000 रुपये मिल रहा है सस्ता! आज फिर आई सोने की कीमत में गिरावट

Gold, Silver Rate Update, 20 April 2021: सोने और चांदी की कीमतें बीते हफ्ते की तेजी इस हफ्ते भी जारी रही. हालांकि सोना सोमवार को मामूली बदलाव के साथ बंद हुआ. भाव अब भी 47200 के ऊपर हैं. चांदी में हालांकि सोमवार को 300 रुपये की नरमी दिखाई दी. 

MCX Gold: सोमवार को MCX पर सोने का जून वायदा महज 60 रुपये ऊपर बंद हुआ, लेकिन इंट्रा डे में सोने ने 47850 रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल छुआ था और 47280 तक फिसला भी था. यानी 550 रुपये की रेंज में ट्रेडिंग देखने को मिली. आज सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है. इसमें 140 रुपये की कमजोरी है और ये 47250 रुपये की रेंज में आ गया है. पिछले हफ्ते मंगलवार से तुलना करें तो सोना हफ्ते भर में 275 रुपये महंगा है. 

ये भी पढ़ें- LPG Offers: 9 रुपये में मिलेगा 809 रुपये वाला LPG सिलेंडर, 30 अप्रैल तक है मौका, ऐसे उठाएं फायदा

बीते हफ्ते सोने की चाल (12-16 अप्रैल)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46975/10 ग्राम
बुधवार                   46608/10 ग्राम
गुरुवार                   47175/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47353/10 ग्राम 

दो हफ्ते पहले सोने की चाल (5-9 अप्रैल)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                   44598/10 ग्राम
मंगलवार                 45919/10 ग्राम
बुधवार                    46362/10 ग्राम
गुरुवार                    46838/10 ग्राम
शुक्रवार                   46593/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9000 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 4720 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी अब भी करीब 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का मई वायदा सोमवार को एक बेहद उतार चढ़ाव वाले सेशन के साथ बंद हुआ. इंट्रा डे में चांदी 69380 के लेवल तक पहुंची, 67955 रुपये तक लुढ़की भी. आज चांदी में हल्की मजबूती है, ये 68400 के लेवल पर ट्रेड कर रही है. बीते हफ्ते चांदी 2500 रुपये प्रति किलो महंगी हुई. जबकि दो हफ्तों में चांदी के रेट 3800 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               66128/किलो  
मंगलवार              67656/किलो
बुधवार                67638/किलो
गुरुवार                68540/किलो   
शुक्रवार               68684/किलो 

दो हफ्ते पहले चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                64562/किलो  
मंगलवार              65897/किलो
बुधवार                 66191/किलो
गुरुवार                 67501/किलो    
शुक्रवार               66983/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11580 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 11580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 68400 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी लगातार महंगा हो रहा है. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना 47592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, इसके पहले शुक्रवार को सोना 47169 रुपये पर बिका था. इसी तरह चांदी में भी सर्राफा बाजार में तेजी है, सोमवार को चांदी का रेट 68894 रुपये प्रति किलो था. जबकि शुक्रवार को रेट 68810 रुपये थे. 

बीते सोमवार से लेकर इस सोमवार तक यानी हफ्ते भर में सोना सर्राफा बाजार में 1047 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है. पिछले सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का रेट 46545 रुपये था. इसी तरह चांदी भी हफ्ते भर में 1700 रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का DA हो जाएगा 28 परसेंट! 1 जुलाई से खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

LIVE TV

Trending news