Advertisement
trendingNow1487284

रजनीकांत स्टारर 'पेट्टा' के निर्देशक बोले, 'दक्षिण भारतीय लगते हैं नवाजुद्दीन'

रजनीकांत के प्रशंसक सुब्बाराज नवाजुद्दीन के काम और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को भी पसंद करते हैं. 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : तमिल फिल्म 'पेट्टा' के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज को पूरा विश्वास है कि हिंदी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी रजनीकांत अभिनीत फिल्म में एक दक्षिण भारतीय किरदार निभा सकते हैं. रजनीकांत के प्रशंसक सुब्बाराज नवाजुद्दीन के काम और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को भी पसंद करते हैं. पेट्टा तमिल में गुरुवार को रिलीज होगी और इसका हिंदी संस्करण अगले दिन रिलीज होगा. 

फिल्म की रिलीज से पहले घबराहट के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "हां, अब अंतिम चरण में हैं. मैं बेचैन और आतुर हूं. ये बहुत मिले-जुले भाव हैं. लेकिन मेरे लिए इस समय सबसे बड़ी बात दर्शकों के साथ जाकर फिल्म देखना है. मैंने थिएटर में रजनी सर के प्रशंसकों के साथ जा रहा हूं क्योंकि मैं 'पेट्टा' फिल्म निर्माता के तौर पर नहीं बल्कि एक प्रशंसक के तौर पर देखूंगा." उन्होंने कहा, "मैं उनकी (रजनीकांत) सारी फिल्में पहले दिन देखता हूं. अब मैं अपनी खुद की फिल्म रजनी सर के साथ देखूंगा."

रिलीज हुआ रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' का ट्रेलर, इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखा अलग अवतार

Add Zee News as a Preferred Source

नवाजुद्दीन के बारे में पूछने पर उन्होंने खुश होते हुए कहा, "मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं. मेरे हिसाब से, वे दक्षिण भारतीय लगते हैं. मुझे विश्वास था कि वे एक दक्षिण भारतीय किरदार निभा सकते हैं. वे तमिल संवादों को लेकर चिंतित थे. वे तमिल संवादों को भाव के साथ बोलने के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे. लेकिन उन्होंने अपने संवादों का तमिल संस्करण में अनुवाद नहीं किया."

(इनपुट : IANS)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news