विष्णुदेव साय एक बार फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष, लेंगे विक्रम उसेंडी का स्थान
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh689930

विष्णुदेव साय एक बार फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष, लेंगे विक्रम उसेंडी का स्थान

विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल रहे. लोकसभा से पहले विष्णुदेव साय अविभाजित मध्य प्रदेश में तपकरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं. 

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष बनने की बधाई देते डॉक्टर रमन सिंह.

रायपुर: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष होंगे. साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की बात चली रही थी. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को इस पर फैसला ले लिया. विष्णुदेव साय वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे.

कैलाश विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ ने MP की जनता को छला, सभी 24 सीटें जीतेगी भाजपा

विष्णुदेव साय का जन्म जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में एक किसान परिवार के यहां हुआ. विष्णुदेव साय ने पंचायत प्रमुख से केन्द्रीय मंत्री तक का पद संभाला. उन्होंने रायगढ़ लोकसभा सीट पर 20 साल तक एकछत्र राज किया.

MP: संविधान से इंडिया शब्द हटाकर भारत करने की मांग, नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये बयान

विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल रहे. लोकसभा से पहले विष्णुदेव साय अविभाजित मध्य प्रदेश में तपकरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं. विष्णुदेव साय इससे पहले भी छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान संभाल चुके हैं. वह पूर्व सीएम रमन सिंह की पसंद बताए जाते हैं.

WATCH LIVE TV

Trending news