Advertisement
trendingNow1526450

मोबाइल चोरों के लिए किसी खजाने से कम नहीं मुंबई लोकल, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार लोकल ट्रेनों में साल 2013 से साल 2018 तक तकरीबन 59 हजार मोबाइल चोरी के मामले दर्ज कराए गए हैं. 

प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

मुंबई: मुंबई लोकल में रोजाना लोखों लोग सफर करते हैं और इनमें सैकड़ों लोग ऐसे होते हैं जिनके मोबाइल फोन सफर के दौरान चोरी हो जाते हैं. आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार लोकल ट्रेनों में साल 2013 से साल 2018 तक तकरीबन 59 हजार मोबाइल चोरी के मामले दर्ज कराए गए हैं. दर्ज किए गए मामलों के अनुसार चोरी किए गए कुल मोबाइल फोन की कीमत 100 करोड़ के आस-पास है. 

आरटीआई से पता चला है कि लोकल ट्रेनों में साल 2017 में एक दिन में 55 फोन चोरी हुए वहीं साल 2018 में यह आंकड़ा बढ़कर 88 तक पहुंग गया. चौंकाने वाली बात यह है कि मोबाइल चोरी की दर्ज मामलों में से सिर्फ दस प्रतिशत मामलों में ही पुलिस को सफलता मिली है. मोबाइल चोरी के भुक्त भोगियों की मानें तो ज्यादातर मामले पुलिस दर्ज ही नहीं करती है. पुलिस सिर्फ एक डायरी में आईएमईआई नंबर और तारीख नोट करके पीड़ित को चलता करती है. 

यह भी पढ़ें: आपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है! जानिए खोजने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि मुंबई में लोकल ट्रेनें तीन लाइनों पर चलती हैं. वेस्टर्न रेलवे चर्चगेट से शूरू होकर दहाडू (37 स्टेशन), सेन्ट्रल रेलवे क्षत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से खपोली (41 स्टेशन) और हार्बर लाइन में कल्याण से कसारा (12 स्टेशन) CSTM से पनवेल (25 स्टेशन) और ठाणे से वाशी (8 स्टेशन) आते हैं. कुल स्टेशनों की संख्या 123 है. बता दें कि मुंबई लोकल में रोजाना सफर करने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 70 लाख है. 

ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में चोरी हुए मोबाइल फोन का आखिर होता क्या है. चोर जब इसे मार्केट मे बेचते हैं तो महंगे से मंहगे फोन के एवज में 8000 से 10000 रुपए मिलते हैं. सूत्रों की मानें तो दुकानदार मोबाइल का सिर्फ ग्लास और बैटरी का इस्तेमाल करते हैं बाकी फोन को कचरे में फेंक दिया जाता है. 

कुछ ऐसे कोड का इस्तेमाल करते हैं मोबाइल चोर

मोबाइल फोन               कोड़ 

एप्पल                       फ्रूट

सैमसंग                      हैंडसम

रेड़मी                       लालबत्ती

नोकिया                      गुड़िया

वन प्लस                    पार्सल

 वीवो                        दीपिका

ओप्पो                        अनार

About the Author

TAGS

Trending news