कांग्रेस पार्टी ने गौ-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन,कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी में काटा केक
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2419252

कांग्रेस पार्टी ने गौ-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन,कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी में काटा केक

Dungarpur News:  डूंगरपुर जिले में जिला मुख्यालय सहित सागवाड़ा, सीमलवाड़ा सहित सभी ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन गौ सेवा करते हुए मनाया.

कांग्रेस पार्टी ने गौ-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन,कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी में काटा केक

Dungarpur News: प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट का 47वां जन्मदिन गौ- सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है. इसी कड़ी में डूंगरपुर जिले में भी कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया.

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी में केक काटा. वहीं इसके साथ ही गौशाला में जाकर गौ माता को हरा चारा और गुड खिलाकर गौ सेवा की.  डूंगरपुर जिले में जिला मुख्यालय सहित सागवाड़ा, सीमलवाड़ा सहित सभी ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन गौ सेवा करते हुए मनाया,

डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के जन्मदिन पर केक काटा.  इसके बाद सभी कांग्रेसी भंडारिया गौशाला पहुंचे. जहां पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरा चारा और गुड खिलाकर गौ सेवा की.  इधर इसके साथ ही सागवाड़ा में राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश सचिव मानव गुप्ता के नेतृत्व में सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया गया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्री उत्तम गौशाला में गौ-माता को हराचारा व गुड़ खिला कर पूजा अर्चना की. वहीं सचिन पायलट की लम्बी उम्र की कामना की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

Trending news