लोकसभा चुनाव 2019: भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर सहित इन पांच उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन
Advertisement
trendingNow1521159

लोकसभा चुनाव 2019: भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर सहित इन पांच उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

इसी सीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की हमनाम प्रज्ञा ठाकुर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था. एक ही नाम होने से बीजेपी को इस बात की आशंका थी कि मतदाता कहीं किसी गलतफहमी में आकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बजाय प्रज्ञा ठाकुर के नाम के आगे वाला बटन ना दबा दें.

प्रज्ञा ठाकुर के साथ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

(दुष्यंत मिश्रा)/भोपालः मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इनमें प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हैं. जी हां, आपने सही सुना. प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन ये बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हैं. प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है.

साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव, बोले- वह आतंकी नहीं राष्ट्रवादी महिला हैं

दरअसल, भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इसी सीट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की हमनाम प्रज्ञा ठाकुर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था. एक ही नाम होने से बीजेपी को इस बात की आशंका थी कि मतदाता कहीं किसी गलतफहमी में आकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बजाय प्रज्ञा ठाकुर के नाम के आगे वाला बटन ना दबा दें.

उमा भारती के बयान पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा- उमा दीदी के मन में मेरे लिए बहुत सम्मान है

इसी आशंका को देखते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया. प्रज्ञा ठाकुर ने घर पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से बात की. इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनसे चुनाव ना लड़ने की अपील की. जिसके बाद निर्दलीय मैदान में खड़ी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस लेते हुए बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपना समर्थन दे दिया है. बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने इस मौके पर प्रज्ञा ठाकुर का अभिनंदन किया है. प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव न लड़ने के फैसले के ऐलान के बाद साध्वी प्रज्ञा ने प्रज्ञा ठाकुर को भगवा कपड़ा पहनाकर और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया. इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता साध्वी प्रज्ञा के घर पर मौजूद थे, जिनमें भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा और कई स्थानीय नेता शामिल थे.

साध्वी प्रज्ञा से मेरी तुलना मत करो, वह एक महान संत और मैं एक साधारण मूर्ख प्राणीः उमा भारती

प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि दो प्रज्ञा आमने-सामने नहीं हो सकती थीं, इसलिए निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा वापस ले लिया. निर्दलीय खड़ी हुईं प्रज्ञा ठाकुर का साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया.

Trending news