MP Crime News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पीड़िता की पहचान मुस्कान खान के रूप में हुई है. पीड़ित परिजनों ने उसके पति अभिषेक शर्मा पर मुस्कान की हत्या का आरोप गाय है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है.
Bhind Storm: भिंड जिले में मंगलवार शाम करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी. गोरमी थाना क्षेत्र के डिडोना गांव में दीवार गिरने से 30 वर्षीय मंजू की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.
Bhind News: भिंड की गोहद उप जेल से पॉक्सो एक्ट का आरोपी अनिल गोयल दिनदहाड़े फरार हो गया. उसने निर्माणाधीन बैरक में लगी बांस-बल्ली का इस्तेमाल कर जेल की दीवार फांदी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
Bhind News: भिंड के दबोह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी.
Bhind News: भिंड जिले में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया. युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है. देहात पुलिस स्टेशन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Gohad Chauraha News: भिंड में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. करीब एक घंटे तक युवक टावर की चोटी पर बैठा रहा.
Bhind News: भिंड जिले में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार सिंध नदी में डूब गया. इस घटना में एक महिला और उसके भांजे की जान चली गई.
Bhind News-भिंड में मां मंगला देवी मेले में सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर मंच पर अश्लील डांस हुआ. मेले में आयोजन में कई प्रस्तुतियां में कथित अश्लील ठुमके और फूहड़ता साफ दिखाई दी. वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार सवालों के घेरे में हैं.
Bhind News-भिंड में एक युवक ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. प्रेमिका ने पति को दोनों के रिश्तों की भनक लगने के बाद युवक ने बात करना बंद कर दिया था, इसी को लेकर वह नाराज था.
Bhind News: शुक्रवार सुबह भिंड शहर में इटावा रोड पर स्थित एक तीन-मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. दूसरी मंजिल पर स्थित सरसों के तेल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.
Bhind News-भिंड के मेहगांव में न्यायालय परिसर में स्थित मालखाना में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, मालखाने में रखे सामान की सूची मिलने के बाद चोरी हुए सामान का मिलान किया जाएगा.
Bhind News-भिंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील की अवहेलना करना बीजेपी नेता को भारी पड़ गया. भिंड जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पार्टी ने निरस्त कर दी है. बुधवार को सज्जन सिंह यादव ने ग्वालियर में सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाली थी.
Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड की छत गिरने की घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है. भोपाल से पहुंचे मुख्य अभियंता एस.के. बंसल ने नई 100 बिस्तरों वाली अस्पताल बिल्डिंग का निरीक्षण कर 8 से 10 दिन में निर्माण कार्य पूरा कर अस्पताल प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं.
Bhind Kisan News: भिंड के बडेरा गांव में पत्थर खदानों के अनियंत्रित विस्फोटों से किसान दहशत में हैं. खेत खराब हो रहे हैं और जान का खतरा बना है. शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई, अब प्रशासन ने सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया है.
Bhind News: भिंड जिले में एक युवक ने कथित धार्मिक आस्था के चलते अपनी जीभ काटकर मंदिर में अर्पित कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Bhind News: चंबल में एक बार फिर पारिवारिक विवाद रिश्तों पर भारी पड़ा है. जहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया.
Bhind Police News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में फर्जी हथियार लाइसेंस गिरोह का खुलासा हुआ है. कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की मिलीभगत से 3 लाख में लाइसेंस बेचे जा रहे थे. इस पूरे मामले में अभी तक 14 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद किए गए हैं.
Bhind News-भिंड में थाने से संदिग्ध परिस्थियों में दलित युवक अचानक गायब हो गया. पुलिस ने युवक को थाने में बयान के लिए बुलाया था. युवक के थाने से गायब होने के बाद परिजनों ने थाने के घेराव कर हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस अपहरण कराने का आरोप लगाया. युवक थाने से 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे रस्सी से बंधा हुआ मिला.
Bhind News: भिंड जिले के गोरमी में रात 2 बजे एक तीन-मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई.
Bhind Crime News: भिंड जिले के अटेर रोड पर लूटपाट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Bhind News-भिंड में झोपड़ी में भ्रूण परीक्षण कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. एक राहगीर ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए झोपड़ी में चल रही भ्रूण परीक्षण का वीडियो बनाया और फिर बाइक से वैन का पीछा किया. परीक्षण करने वाला आरोपी संजय और दलाल विक्रम मौके से भागने में कामयाब हो गए.
Bhind News: भिंड के मौ कस्बे में शनिवार शाम आए तेज तूफान और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई. इस दौरान एक कमरे की दीवार गिरने से 11 साल की रागिनी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं.