Opinion: भारत में कार्यपालिका और व्यवस्थापिका की निगरानी के साथ ही इसके स्वेच्छाचरिता पर रोक और जनता के मौलिक अधिकारों की हिफाज़त की गारंटी देने का काम न्यायपालिका को सौंपा गया था. लेकिन न्यायपालिका को अपने आदेशों को लागू करने के लिए कोई शक्ति नहीं है. इसलिए हाल के दिनों में देखा गया है कि मॉब लिंचिंग, हेट स्पीच और आरोपियों के घर तोड़ने के खिलाफ सरकारों को दिए गए न्यायपालिका के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं. ऐसे में अवाम के मन में ये सवाल उठाना स्वाभाविक है कि क्या न्यायपालिका अपना रुतबा खो रही है?
अदालतों से उम्मीद होती है न्याय की, लेकिन जब फैसले से नाखुशी गुस्से में बदल जाए और जज पर जूते बरसाए जाएं, तो सवाल उठता है. क्या यह न्याय प्रणाली पर भरोसे की कमी है या भावनाओं का उबाल? हाल ही में अहमदाबाद कोर्ट में 1997 के क्रिकेट विवाद में चार आरोपियों को बरी किए जाने के बाद एक शिकायतकर्ता ने जज एम.पी. पुरोहित पर जूते फेंक दिए. जज सुरक्षित रहे, पर यह घटना न्याय व्यवस्था की छवि पर सवाल खड़ा करती है. कुछ ही दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पर भी ऐसा ही हमला हुआ था। न्यायपालिका की गरिमा पर इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं, और बार काउंसिल ने तुरंत कार्रवाई भी की.
AI Technology in Judiciary: भारत की न्यायपालिका में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एंट्री होने जा रही है. 'Robo Judge' टेक्नोलॉजी के जरिए केस की सुनवाई और फैसले की प्रक्रिया में तेजी आएगी. इससे आम जनता को जल्दी न्याय मिलेगा.
JUDGE HOLIDAY: देश में जजों की सैलरी और वेतन पर अक्सर बहस और चर्चा होती रहती है. क्या आपको मालूम है न्यायपालिका से जुड़े इन सवालों का जवाब.
लाखों छात्रों के गुरु, UPSC एस्पिरेंट्स के 'सर', और 'दृष्टि IAS' के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति आज खुद एक कानूनी विवाद के केंद्र में हैं. एक वायरल यूट्यूब वीडियो में न्यायपालिका पर की गई कथित टिप्पणियों के चलते अजमेर की एक अदालत ने उन्हें समन जारी किया है. क्या विकास दिव्यकीर्ति ने जानबूझकर न्यायपालिका का अपमान किया? क्या ये सिर्फ 'सस्ती लोकप्रियता' पाने का स्टंट था, जैसा कि कोर्ट कह रहा है? या फिर ये अभिव्यक्ति की आजादी पर एक हमला है? पूरे विवाद की परत-दर-परत पड़ताल इस वीडियो के जरिए करेंगे.
Legal System and AI: पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने न्याय प्रणाली में डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग पर अहम बातें साझा कीं.
Mamata Banerjee on Judiciary न्यायपालिका पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने कहा, 'न्यायपालिका में न हो राजनीतिक भेदभाव'.
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में 682 प्रकरण तीस साल पुराने हैं. इनमें से 149 सिविल और 533 मुकदमे आपराधिक प्रकृति के हैं. वहीं जोधपुर पीठ को मिलाकर तीस साल पुराने कुल लंबित मुकदमे 1092 हैं. इनमें से 323 सिविल और 769 आपराधिक किस्म के हैं. वहीं प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में कुल 541 मुकदमे निस्तारण का इंतजार कर रहे हैं.
Constitution Day 2023: हर साल 26 नवंबर 2023 को देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है. इस खास मौके पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान एक पोर्टल लॉन्च किया गया.
Gajendra Shekhawat on Ashok Gehlot : सीएम गहलोत के स्पष्टीकरण पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीआईएल दाखिल होने के बाद डर के मारे आज आप बयान से पलट रहे हैं.
Jaipur News : अशोक गहलोत की ओर से न्यायपालिका पर बयानबाजी को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. हाईकोर्ट में वकालत करने वाले पूर्व न्यायिक अधिकारी शिवचरण गुप्ता की ओर से दायर इस याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ अगले सप्ताह सुनवाई करेगी.
Jaipur News : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाले बयान पर चौतरफा घिर गए हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र के स्तम्भों का अपमान किया है. ऐसा हताशा भरे बयान से मुख्यमंत्री को साफ लगने लगा है कि उनके हाथ से सत्ता जाने वाली है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. यह बहुत चिंता की बात है. उन्होंने मीडिया से कहा, 'आज न्यायपालिका में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है. कई वकील जो लिखकर देते हैं वही फैसला आता है. न्यायपालिका के अंदर क्या हो रहा है? स्थिति गंभीर है और देशवासियों को इस बारे में सोचना चाहिए.'
Manipur Viral Video: यूजर्स ने कहा है कि बंगाल हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आईं. कितने परिवार काल की भेंट चढ़ गए. राजस्थान में एक परिवार के कई लोगों को जिंदा जला दिया गया. तब सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान नहीं लिया.
राष्ट्रपति मुर्मू के सामने सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश में आज भी ऐसी अनगिनत कचहरियां हैं, जहां महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है.
किरेन रिजिजू को मोदी सरकार के कानून मंत्री पद से हटा दिया है. जिसके बाद ये सवाल उठ रहे थे कि आखिर इसकी वजह क्या है. एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट से लगातार टकराव के कारण किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीना गया.
UP: ଉତ୍ତରପ୍ରଦେଶର କନ୍ନୌଜରେ, ପୋଲିସର ଅବହେଳା ଯୋଗୁଁ ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ନିଜ ଜୀବନର ବହୁମୂଲ୍ୟ ୩୦ ବର୍ଷ କରାଦଣ୍ତ ପଛରେ ବିତାଇବାକୁ ପଡ଼ିଛି । ଯେତେବେଳେ କି ସେ ନିର୍ଦ୍ଦୋଷ ଥିଲେ । ତେବେ ବର୍ତ୍ତମାନ ନିର୍ଦ୍ଦୋଷ କହି କୋର୍ଟ ତାଙ୍କୁ ମୁକ୍ତ କରିଛି । ଜାଣନ୍ତୁ ପୂରା ଘଟଣା ।
Jaipur News: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर बम ब्लास्ट के दोषियों के बरी होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए आतंक करने वालों की रिहाई दुखद है. पायलट ने कहा कि हम न्याय पालिका से न्याय नहीं दिला पा रहे हैं तो हम दोषी हैं. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
दुनिया में कहीं युद्ध चल रहा है, तो कहीं सड़कों पर लोगों का प्रदर्शन. इज़रायल की सड़कों पर 5 लाख से भी ज्यादा लोग सरकार के नए कानून का विरोध कर रहे हैं. तो वहीं फ्रांस में नई पेंशन स्कीम का विरोध हो रहा है. आखिर पूरी में क्यों फैली हुई है अशांति? देखें वीडियो....
इज़रायल की सड़कों पर अबतक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को दिख रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर इज़रायल में 5 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर विरोध कर रहे है.
इज़राइल के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा प्रदर्शन हो रहा है. इज़राइल के नागरिक भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर इज़राइल में 5 लाख से भी ज्यादा लोग विरोध कर रहे है.
आज कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य रोड़ शो किया है. इस रोड़ के बाद पीएम मोदी ने मांड्या में एक जनसभा को भी संबोधित किया है. जहां से प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए 'पीएम मोदी की कब्र खोदने वाले नारे' का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही है.