कुशवाहा समाज को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खेद जताया है. उन्होंने कहा कि उनका किसी समाज का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका दुख है.
MP News: मध्य प्रदेश में विधायकों की सैलरी और पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव नरेंद्र सिंह तोमर को दिया गया है. बताया जा रहा है कि एमपी में 8 साल बाद माननीयों की सैलरी और पेंशन बढ़ाने की शुरुआत हो रही है.
Narendra Singh Tomar: नरेंद्र सिंह तोमर से ग्वालियर में कांग्रेस विधायक ने मुलाकात के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद एमपी का राजनीतिक पारा गर्मा गया. क्योंकि अचानक से कांग्रेस विधायक के पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.
Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को भोपाल में एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की है, दोनों नेताओं की मुलाकात एमपी विधानसभा सत्र को लेकर अहम मानी जा रही है.
MP Politics: एमपी विधानसभा कैलाश विजवयर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर और एक कांग्रेस विधायक के बीच मजेदार संवाद देखने को मिला, जिसकी चर्चा मध्य प्रदेश में हो रही है. तीनों नेता एमपी में सीनियर माने जाते हैं.
MP Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, विधानसभा सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. बजट सत्र में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे. मध्य प्रदेश के बजट सत्र में भी इस बार कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं.
MP Vidhayak Pension: मध्य प्रदेश में पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने की मांग अब तेज होती जा रही है. इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सीएम मोहन यादव को पत्र भी लिखा है.
Madhav Rao Scindia birth anniversary: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सिंधिया, उनकी छतरी पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दिवंगत सिंधिया की जयंती पर यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई मंत्री और संभाग भर से नागरिक मौजूद रहे.
Gwalior News: ग्वालियर में बीजेपी नेताओं का जमघट लगा. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से मुलाकात की. सीएम डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के आवास पहुंचे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राजनीतिक हालात और आगामी चुनावों पर चर्चा हुई
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने मिला. सिंधिया ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अचानक कार चलाने के लिए स्टेयरिंग थाम ली. कार भी माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल की थी, जिसे देख सभी हैरान रह गए. ग्वालियर एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने CM, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे हुए थे. इस दौरान अतिथियों से सिंधिया ने आग्रह किया कि आज ग्वालियर को विकास की ऊंची उड़ान मिलने जा रही है. इसलिए कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का सौभाग्य चाहता हूं. यह कहते हुए सिंधिया राज्यपाल की कार के ड्राइवर बन गए और स्टेयरिंग थाम ली.
MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन इस सत्र में महज 8 दिन चला. जबकि, जारी अधिसूचना के अनुसार इसे 13 दिन चलना था.
MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने विधायकों के प्रश्नों और उसके जवाबों को लेकर जरूरी फैसला लिया है जो फायदेमंद साबित हो सकता है.
Ayodhya Ram Mandir: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने विधायक विश्राम गृह परिसर भी अयोध्या में बनने वाले रामलला मंदिर की प्रतिकृति लगेगी. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया 'अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है. उसकी प्रतिकृति विधायक विश्राम गृह परिसर में स्थापित की गई है, यहां लोग आएंगे, दर्शन करेंगे और अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे. इसके लिए मैं भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा का अभिनंदन करता हूं.'
Kamalnath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि मैंने आज शपथ ली है, मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है.
Madhya Pradesh Assembly New Speaker: ଡିସେମ୍ବର ୨୦ ତାରିଖ ବୁଧବାର ମଧ୍ୟ ପ୍ରଦେଶ ବିଧାନସଭାର ବାଚସ୍ପତି ପଦଭାର ଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି ବରିଷ୍ଠ ବିଜେପି ବିଧାୟକ ନରେନ୍ଦ୍ର ସିଂହ ତୋମାର।
Narendra Singh Tomar: नरेंद्र सिंह तोमर को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है. सीएम मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खुद उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी तक छोड़ने गए.
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ग्रहण के बाद अपना पद संभाल लिया है. वहीं अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए आज चुनाव होना है.
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के लिए नरेंद्र तोमर ने सोमवार को नामांकन भरा. उन्हें विपक्ष का भी साथ मिल गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि तोमर निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे. 20 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चयन होना है. BJP ने प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद स्पीकर के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम फाइनल किया है.
Madhya Pradesh New CM Son: मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव बनाए गए हैं. सीएम बनने के बाद मोहन यादव के बेटे ने कहा, ''बहुत खुशी हो रही है. बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता कभी कल्पना नहीं करता कि वो पीएम या सीएम बनेगा.'' देखिए वीडियो
MP New CM: मोहन यादव के मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया, उन्हें बहुत बधाई और अभिनंदन." देखिए वीडियो
Narendra Singh Tomar: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि, सोमवार को भाजपा ने सभी सस्पेंस खत्म कर दिए. भाजपा ने विधायक दल की बैठक में डॉ मोहन यादव को मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना. इसके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला दोनों ही डिप्टी सीएम की भूमिका में रहेंगे.
Madhya Pradesh New CM Wife: मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव बनाए गए हैं. सीएम बनने के बाद उनकी पत्नी का बयान भी सामने आया है. मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी ने कहा, "भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है. बहुत खुशी की बात है. उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है. निश्चित रूप से आज उसी संघर्ष का परिणाम मिला है" देखिए वीडियो