नोएडा एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ने लगा है. आने वाले दिनों में नोएडा का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं बन पा रही है. आइए जानते हैं नोएडा का मौसम?
नोएडा एनसीआर में मौसम बदलने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी तूफान और बारिश हो रही थी. अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है. ऐसे में एक बार फिर से नोएडा एनसीआर में भीषण गर्मी शुरू होगी. आइए जानते हैं नोएडा में कब से मौसम करवट ले रहा है?.
नोएडा में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. चटख धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी हैं. तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने नोएडा और आसपास के इलाकों के लिए हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
नोएडा एनसीआर में आने वाले दिनों में फिर से भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले कई दिनों तक तेज धूप, गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा.
Ghaziabad Weather Today: पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राहत भरा अलर्ट जारी किया है. IMD की मानें तो 13 से गाजियाबाद-नोएडा समेत पश्चिमी यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है.
नोएडा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. सूरत के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं. यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. आने वाले समय में नोएडा का तापमान प्रतिदिन बढ़ने की संभावना है. सुबह से ही आसमान साफ रहता है और दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ रही है.
नोएडा में चिलचिलाती धूप ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. नोएडा का तापमान में रोजाना इजाफा देखा जा रहा है. गुरुवार को शहर का तापमान 37 डिग्री पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक 40 डिग्री पार तापमान पहुंचने की संभावना जताई है.
नोएडा में पसीने वाली गर्मी शुरू हो गई है. तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है. दिन में तेज धूप में खड़े होना मुश्किल हो गया है. आने वाले दिनों में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई जगहों में पारा 40 डिग्री पार कर जाएगा.
नोएडा में पिछले दिनों हुई बारिश का असर खत्म हो गया है. गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अप्रैल में 40 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान जताया है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी भीषण गर्मी पड़ने वाली है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम का मिजाज बदल बदला सा नजर आ रहा है. बारिश के बाद सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी धूप खिली. बावजूद मौसम ठंडा रहा. अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके बाद एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश का दौर शुरू होगा.
नोएडा और गाजियाबाद में सोमवार सुबह ही बारिश हुई. इसके बाद दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. शाम को ठंडी हवा चली. तापमान में भी बदलाव देखने को मिला. मौसम विभाग की मानें तो कल मंगलवार से बदलाव देखने को मिलेगा. अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा.
नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में मौसम का रुख बदल गया है. गुरुवार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई. शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए. कुछ ही देर में तेज आंधी तूफान के बीच बारिश हो गई. इसके बाद हवा में ठंडक का अहसास हुआ.
Noida Weather Today: नोएडा समेत यूपी के कई जिलों में आज से मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है, क्योंकि कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मेरठ, नोएडा समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है.
नोएडा में मौसम में अचानक बदलाव ने लोगों को परेशान कर दिया है. सुबह आसमान में धुंध छा रही है. वहीं, दोपहर बाद मई जून वाली गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने के संकेत दिए हैं.
नोएडा और गाजियाबाद वालों को एक अलग तरह के मौसम का अनुभव मिला है. मंगलवार को अचानक नोएडा गाजियाबाद में धूल ही धूल दिखाई दी. अचानक धूल ने पूरे एनसीआर को अपने चपेट में ले लिया. इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी. हालांकि, कुछ ही देर बाद मौसम साफ हो गया.
होली के अगले ही दिन सूरत के तेवर दिखने लगे हैं. नोएडा में गुरुवार को तेज धूल भरी आंधी चली. मार्च के शुरुआत में ही मई जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा है. रात में भी पंखे चलाने पड़ रहे हैं. तापमान में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.
मार्च का महीना शुरू हो गया है. नोएडा गाजियाबाद में गर्मी जोर पकड़ रही है. दिनों दिन सूरज की तपिश बढ़ने लगी है. दिन की तेज धूप चुभने लगी है. तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं होली पर नोएडा गाजियाबाद में मौसम कैसा रहेगा?.
फरवरी का महीना समाप्त हो रहा है. नोएडा में मौसम पूरी तरह बदल गया है. धूप और चटक हो रही है. तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है. होली तक गर्मी के साथ तपिश और बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तापमान में बहुत उतार चढ़ाव की संभावना फिलहाल नहीं नजर आ रही है.
नोएडा में गर्मी बढ़ने लगी है. दिन में पंखा चलाने वाला मौसम आ गया है. इस बीच मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. इसके चलते सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा. मौसम विभाग ने 25 फरवरी से 03 मार्च तक पूर्वानुमान जारी किया है.
नोएडा में मौसम पूरी तरह बदल गया है. सुबह से ही अच्छी धूप निकल रही है. इससे सर्दी की लगभग विदाई होने लगी है. धीरे-धीरे तापमान में भी इजाफा होने लगा है. दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन में ही गर्मी का अहसास होने लगा है.
नोएडा से ठंड विदा हो रही है. फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. दिन में धूप चुभने लगी है. तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, सुबह शाम चल रही तेज हवा से राहत है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान में हल्का इजाफा होगा.
नोएडा में तापमान अपना तेवर दिखाने लगा है. फरवरी में ही मार्च अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. तेज धूप के सामने खड़ा होना मुश्किल हो गया है. नोएडा एनसीआर में बस सुबह और शाम की ठंड रह गई है. ठंड का असर तो कम हो गया, लेकिन वायु प्रदूषण का असर कम नहीं हो रहा है.