Ratlam News-रतलाम में पत्नी के घर छोड़कर जाने के शक में युवक की पति ने हत्या कर दी. मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात में पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया. युवक के बचाने आए उसके माता-पिता भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए.
Ratlam News-रतलाम में पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड कर युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. जांच के बाद होटल संचालक सहित स्पा सेंटर प्रबंधन से जुड़ो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं स्पा सेंटर से हिरासत में ली गईं थाईलैंड की युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है.
Ratlam News-रतलाम में जीतू पटवारी के काफिले के सामने कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. दोनों कार्यकर्ता पीसीसी चीफ की कार के आगे लेट गए और प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. बाद में जीतू पटवारी ने उन्हें अपनी कार में बैठाया और समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया.
मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने शराब चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की गई.
Ratlam Video: मंगलवार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे रतलाम में एक दो-मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए. अपनी जान बचाने के लिए परिवार को दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदने पर मजबूर होना पड़ा. इस मुश्किल घड़ी में एक मासूम तीन साल के बच्चे को भी खिड़की के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग ने घर और उसके अंदर रखे सभी सामान को पूरी तरह से तबाह कर दिया.
Ratlam News-रतलाम में ईद के दिन गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने के बाद तनाव की स्थिति बन गई. अवशेष मिलन के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए और कार्यकर्ताओं ने कटा सिर लेकर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया. करीब 4 घंटे चले हंगामे का बाद एसडीएम ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ.
Ratlam News-रतलाम में ईसाई समाज के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाया. इस दौरान पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.
Ratlam UCO Bank Fraud: रतलाम शहर के यूको बैंक चांदनी चौक शाखा में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी रह चुका कर्मचारी राहुल राठौड़ पर ग्राहकों के पैसे में हेरफेर करने का आरोप लगा है.
Rajdhani Express fire: रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में रविवार को दिल्ली जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप मच गया. यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ के बीच हुआ. ट्रेन के बी-1 में कोच लगी आग की चपेट में दो कोच आ गए. गनीमत रही कि सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानी नहीं हुई.
Ratlam Firecracker Inspection News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद रतलाम प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिले में पटाखा गोदामों, डेटोनेटर और विस्फोटक भंडारण केंद्रों की सघन जांच की जा रही है. अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
Ratlam News: सैलाना विधायक कमलेशवर डोडियार एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सैलाना पुलिस थाने में घंटों तक धरना दिया और शराब की अवैध ढुलाई और एक वाहन दुर्घटना की घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग की.
Ratlam News: रतलाम में मानसून को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जलभराव, डूबने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ जवानों को ट्रेनिंग दी जा रही है.
Ratlam Crime News: रतलाम जिले की पुलिस ने बकरा चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार बकरे, कार, नकदी सहित करीब 6.62 लाख रुपये का माल जब्त हुआ है. पुलिस अन्य मामलों की जांच कर रही है.
Ratlam News-रतलाम जिले के जावरा में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमामबाड़ा क्षेत्र में मस्जिद के पीछे घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक थैली में 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई. पकड़े गए आरोपी की पहचान जावरा निवासी वाहिद पठान के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने आरिफ और फरहान को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है.
Ratlam News-रतलाम में बारात में डांस करने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
Ratlam Railway Division News: रतलाम रेल मंडल में एक दिन में 2200 बिना टिकट यात्री पकड़े गए. इनसे 16.56 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. यह सख्ती बढ़ने का संकेत है, साथ ही यह भी दिखाता है कि लोगों में नियमों के पालन को लेकर जागरूकता की जरूरत है.
Ratlam News-रतलाम में पुलिस ने चार साल बाद चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी साधु का भेष बनाकर इंदौर में रह रहा था. पुलिस ने आरोपी को कई बार पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था. आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था.
Ratlam News: रतलाम प्रशासन ने खुले बोरवेल और बिना मुंडेर वाले कुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमर कस ली है. कलेक्टर मीशा सिंह ने PHE विभाग के सहयोग से एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है.
Ratlam Video: रतलाम रेलवे स्टेशन पर हुए एक दुखद हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को हुई, जब एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. उसी पल एक छोटी सी चूक उसकी जान पर भारी पड़ गई. युवक का पैर अचानक फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच की जगह में गिर गया. पलक झपकते ही वह ट्रेन के नीचे खिंच गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 38 वर्षीय दाऊद के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहा था.
Ratlam News: सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद एक युवक ने एक युवती के शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने पर उसकी तस्वीरें ऑनलाइन फैला दीं. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.
MP News-रतलाम में गेहूं खरीदी में हुई लेटलतीफी को बीजेपी विधायक ने स्वीकार किया है. उन्होंने मंच से स्वीकार किया है कि इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी हुई है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने क्षेत्र में खामियों पर भी बात की.
Ratlam News-रतलाम में शादी से पहले दूल्हे पर एफआईआर दर्ज हो गई. बारात से ठीक पहले पुलिस के फोन ने दूल्हे की पोल खोल दी. पुलिस के फोन से दुल्हन पक्ष को पता चला कि जिस लड़के से लड़की की शादी होने वाली है, उस पर नाबालिग से रेप का केस दर्ज कराया है.