Azam Khan in UP Politics: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने रामपुर जेल में आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की. उन्होंने आजम खान के साथ मुबय्यना तौर पर ज्यादती का इल्जाम लगाया. शिवपाल ने कहा कि 2027 में सपा की हुकूमत बनी तो आजम खान को वजीर-ए-दाखिला बनाया जाएगा और ज्यादतियों का हिसाब लिया जाएगा.
Ghosi By Election News: घोसी उपचुनाव चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. सपा नेता शिवपाल यादव ने घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को घोसी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सुधाकर सिंह की मौत के बाद यह घोसी सीट खाली हो गई थी, जिस पर अब उपचुनाव होने हैं.
Etawah News: सपा नेता शिवपाल यादव इटावा में समाजवादी पार्टी के मासिक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहां कि पार्टी की तमाम समस्याएं सामने आई हैं जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को सख्त चेतावनी दे डाली.
Shivpal Yadav: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल की चिट्ठी से यूपी की सियासत गरम हो गई है. अखिलेश यादव को लिखे पत्र में पूजा पाल ने पति की तरह खुद की हत्या की आशंका जताई थी. पूजा पाल ने लिखा था कि अगर उनकी हत्या होती है तो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी दोषी होगी. पूजा पाल की चिट्ठी पर अब सपा नेता शिवपाल यादव ने पलटवार किया है. शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोग हत्या की राजनीति नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि इतने दिन से वह चुपचाप घर बैठी हुई थीं. आज उन्हें हत्या का डर है. हत्या की राजनीति कुछ लोग करते हैं लेकिन हम नहीं.
UP Politics: सपा से निष्कासित पूजा पाल ने अखिलेश यादव के नाम चिट्ठी लिखकर गंभीर आरोप लगाए थे. पूजा पाल के आरोपों पर अब सपा नेता शिवपाल यादव ने पलटवार किया है.
बीजेपी का बाटेंगे तो कटेंगे बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। इस बीच एसपी नेता शिवपाल यादव ने सीएम योगी के 'बटेगा तो कटेगा' वाले बयान पर आपत्तिजनक पलटवार किया है। शिवपाल यादव ने कहा कि, 'PDA यानि पिछड़ा अल्पसंख्यक न ही कटेगा और न ही बटेगा, जो ऐसी बातें करेगा वो खुद ही अपना नुकसान पाएगा'. इसी मुद्दे पर आज To The Point में बड़ी बहस करेंगे।
अखिलेश यादव के चाचा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर करारा प्रहार किया.
UP By Election: यूपी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी पूरी हो गई है. सभी राजनीतिक दल इस उपचुनाव में जीत के लिए पसीने बहा रहे हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. ऐसे में सीएम योगी ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चाचा-भतीजे में लगती थी होड़, कौन-कहां से कितनी वसूली करेगा? वीडियो देखें
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "NDA गठबंधन मजबूत है, हम पूरी ताकत से इसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। झूठ और छल की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी... जो लोग संविधान खतरे में होने की दुहाई देते थे, वे आज सामाजिक न्याय समिति की बात नहीं कर रहे हैं..."
Ayodhya Gangrape Case पर SP के राष्ट्रीय महासचिव Shivpal Yadav ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस वारदात की निंदा करतेे हुए पीड़िता, आरोपी ही नहीं बल्की मामले को तूल देने का आरोप लगाते हुए BJP Leaders का भी Narco Test करवाने की मांग कर डाली है.
UP Vidhansabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. आज मंगलावर को सत् के दूसरे दिन सीएम योगी ने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसा.
यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "......महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है...प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है....2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है।
Akhilesh Yadav Vs CM Yogi: यूपी विधानसभा में मॉनसून सत्र के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने भाषण देते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गहरा तंज कसा। अखिलेश यादव ने सीएम योगी के 'चाचा-गच्चा' वाले बयान को लेकर करारा जवाब दिया है।
Shivpal Yadav and Yogi Adityanath: सीएम योगी के बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा, 'तीन साल आपके संपर्क में रहा आपने भी गच्चा दिया. अभी कह दे रहा हूं कि 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी और मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं कि आपके डिप्टी सीएम 2027 में आपको फिर से गच्चा देंगे.'
Taal Thok Ke: यूपी बीजेपी के अंदर चल रही उठापटक और अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच अब सपा नेता शिवपाल की एंट्री हो गई है। केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले नेता हैं। उन्हें जो विभाग दिया गया है, उसे वह संभाल नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केशव को खिलौना दे दिया है।
केशव प्रसाद मौर्य को बीते दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली का मोहरा बताया था. उन्हें दिल्ली का वाई-फाई करार दिया था.
Shivpal Yadav Future:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाया है. जबकि ऐसे कयास थे कि शिवपाल यादव को ये जिम्मेदारी मिल सकती है. डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश ने चाचा की पीठ में छुरा घोंपा है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद तो सांसद बनकर दिल्ली आ चुके हैं, लेकिन उनकी नई दुविधा ये है कि यूपी विधानसभा में अपनी जगह नेता प्रतिपक्ष किसे बनाएं। 2024 के चुनाव में PDA फॉर्मूले पर चलने वाले अखिलेश यादव अब इस पसोपेश में हैं कि अपनी सीट पर दलित को बिठाएं या किसी गैर यादव ओबीसी को?
लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है और प्रदेश की आधी से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी खुद कन्नौज की सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है. इसके बाद कयास लगने लगे हैं कि सपा प्रमुख ने अब केंद्र की राजनीति की ओर रुख करने का फैसला कर लिया है.
UP Elections Results 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए. उत्तर प्रदेश में जनता ने एनडीए को नकार दिया है और अखिलेश यादव की पार्टी को समर्थन दिया है. इसके अलावा शिवपाल यादव ने ये भी कहा कि अगर आज चुनाव हो तो यूपी में सपा की सरकार बन जाएगी. वीडियो देखें
Akhilesh Yadav resign: लोकसभा चुनाव ने शानदार प्रदर्शन कर भाजपा को कांटे की टक्कर देते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 80 में से 37 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. वहीं सूत्रों जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव करहल सीट से इस्तीफा दे सकते हैं और शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. पढ़िए खबर विस्तार से...
मैनपुरी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। डिंपल यादव ने जीत के लिए जनता का धन्यवाद करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला किया।