BJP Winning Reasons in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बंपर प्रदर्शन के पीछे मध्य प्रदेश बीजेपी का बड़ा योगदान है और पार्टी ने एमपी की तर्ज पर तगड़ा प्लान बनाया था, जिसका सीधा असर नजर आ रहा है.
Pithampur Toxic Waste News: पीथमपुर में आए भोपाल गैस त्रासदी के कचरे को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. आए दिन किसी ना किसी अफवाह के चलते यहां उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस बीच इंदौर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जो नेता या डॉक्टर जनता के बीच अफवाह फैला रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो.
BJP District Presidents Eelection: मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों के लिए दिल्ली से लेकर भोपाल तक हलचल जारी है. बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी एक नया प्रयोग करने की तैयारी में है.
MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी सियासी बाजार गर्म है. माना जा रहा है कि जनवरी के महीने में ही मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है.
MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर सियासत तेज हैं, इस बीच कल गोपाल भार्गव ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की है.
MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक सीनियर विधायक और पूर्व गृहमंत्री के बयान सियासी हलचल बढ़ा रहे हैं, उनके बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सफाई दी है.
MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश बीजेपी में भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
MP News: मध्य प्रदेश BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा ने एक पोस्ट के जरिए प्रदेशवासियों से बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार जाहिर किए हैं. उन्होंने बेटियों को पराठे की जगह कराटे सिखाने की बात कही है.
MP News: मध्य प्रदेश में अब कलेक्टरों पर सियासत होती दिख रही है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार किया है.
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कोतवाली थाने में पथराव के बाद बुलडोजर एक्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है. इसे लेकर दिग्विजय सिंह और वीडी शर्मा के बीच वार-पलटवार हुआ है. वहीं, इस मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है.
Sengol Controversy: संसद में रखे 'सेंगोल' पर सियासत अब मध्य प्रदेश तक आ गई है. सेंगोल हटाकर उसकी जगह भारतीय संविधान की प्रति रखने की मांग करने वाले सपा सांसद आरके चौधरी पर मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा.
Film City In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश को जल्द ही फिल्म सिटी की सौगात मिल सकती है, क्योंकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने इस मामले में पहल शुरू कर दी है.
VD Sharma: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष के विरोध के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'विपक्ष को कुछ दिखाई नहीं देता लेकिन देश को दिखाई देता है कि हमारी सरकार ने विकास से लेकर गरीब कल्याण तक और हर मुद्दे पर जो काम किया है, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश की जनता के सामने रखा है.'
BJP VD Sharma: मध्य प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होने का फायदा अब जनता मिलने लगा है. हाल ही में सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि पन्ना के समाजसेवी को भोपाल एयरलिफ्ट किया गया था, जिससे उनकी जान बच गई.
Oath taking in Lok Sabha: 18वीं लोकसभा के पहले दिन सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने सांसद पद की शपथ ली. इस बार वे खजुराहो लोकसभा सीट से दूसरी बार जीते हैं.
VD Sharma: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में योग दिवस मनाया. उन्होंने पन्ना के प्रसिद्ध जुगल किशोर भगवान के मंदिर प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया. वीडी शर्मा ने कहा योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से अनुपम उपहार है, यह स्वस्थ जीवन के साथ ही मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है. योग हमारी पुरातन और महान संस्कृति का द्योतक होने के साथ ही कला और संस्कृति का प्रमुख संगम भी है. पीएम मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से दुनियाभर ने योग को अपनाया है.
VD Sharma: वीडी शर्मा के कार्यकाल को लेकर बड़ी खबर हैं. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद वीडी शर्मा को लेकर बीजेपी फिलहाल किसी बदलाव के मूड में नहीं है.
Modi Government 3.0: दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से कहा "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बन रही है, यह सौभाग्य की बात है ". वहीं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद है. मध्य प्रदेश के मन में मोदी थे, मोदी हैं और मोदी रहेंगे. सुनिए...
सतना जिले के नागौद विधानसभा के विधायक और मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह को मनाने देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उनके घर पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागेंद्र सिंह ने इस लोकसभा चुनाव से खुद को दूर कर लिया है.
Madhya Pradesh News: PM मोदी, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए दमोह पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी की बड़ी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दुबला पतला बताया और ऐसी बात कही की जनता तालियां बजाने लगी.
MP News: मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए 19 तारीख को वोटिंग होनी है. उससे पहले प्रचार का दौर तेज है. हालांकि, दूसरे और तीसरे चरण की सीटों पर बी भाजपा तगड़ा प्रचार कर रही है. इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा राजगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा. वीडी शर्मा ने कहा 'दिग्विजय सिंह आतंकियों से गले मिलते हैं. उन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया. ये लड़ाई देश और हिंदुओं के अपमान के खिलाफ है'. इसी के साथ मंच पर बैठे सभी नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा.
Lok Sabha Election: चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है. वीडी शर्मा ने कहा कि आचार संहिता के संकेत मिले हैं. भाजपा केवल चुनाव घोषित होने पर ही चुनाव नहीं लड़ती. हर बूथ पर चुनाव जीतते ही अगले चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है. उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है और हम कमल के फूल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एमपी में लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी राज्य की 29 में से 29 सीटें जीतेगी. बीजेपी हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर मैदान में उतर रही है.