भारत कर सकता है राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप-2022 की मेजबानी

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद भारत ने कड़े रूख अपनाए थे जिसके बाद भारत को राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन करने का मौका दिया जा सकता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 26, 2019, 07:35 PM IST
    • 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर सकता है भारत
भारत कर सकता है राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप-2022 की मेजबानी

नई दिल्ली: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की मेजबानी भारत को दी जा सकती है. बता दें कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल से निशानेबाजी को हटा दिया गया है जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था जिसके चलते राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2022 के आयोजन भारत में होने की संभावना काफी ज्यादा है. 

गायों की रक्षा के लिए योगी ने दिया गायकोट बनाने का आदेश, लिंक पर क्लिक कर जानें खबर.

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने भारतीय ओलंपिक संघ(IOA) को इसके लिए औपचारिक प्रस्ताव देने को कहा है. इस प्रस्ताव को जनवरी की शुरुआत में CGAF के सामने पेश करने को कहा गया है और इसे मंजूरी के लिए कार्यकारी समिति के पास भेजा जाएगा. 
पांच दिसंबर को म्यूनिख में सीजीएफ और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के बीच में बैठक की गई थी जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह शामिल हुए थे. 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इस आयोजन की मेजबानी का प्रस्ताव रखा गया है. प्रस्ताव में चैम्पियनशिप में जीते गये पदकों को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य आयोजन में जीते गये पदकों के समान ही महत्व दी जाने की बात भी कही गई है. इस चैम्पियनशिप को 14 मार्च 2022 को शुरु करने का प्रस्ताव दिया गया है क्योंकि इस दिन को राष्ट्रमंडल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

एक मामूली से घड़ी ने बना दिया लखपति, लिंक पर क्लिक कर जानें खबर.
निशानेबाजी को 1974 के बाद पहली बार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया है. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने निशानेबाजी में हमेशा से बेहतरीन परफॉर्मेंस करते हुए कई पदक अपने नाम किया है. गोल्ड कोस्ट में आयोजित पिछली प्रतियोगिता में भारत ने सात स्वर्ण पदक सहित 16 पदक जीते थे.

ट्रेंडिंग न्यूज़