ZeeNewsMahaExitPoll: NDA 300 पार, BJP बोली- लोगों ने PM मोदी के अच्‍छे प्रशासन को पुरस्‍कार दिया
Advertisement
trendingNow1528244

ZeeNewsMahaExitPoll: NDA 300 पार, BJP बोली- लोगों ने PM मोदी के अच्‍छे प्रशासन को पुरस्‍कार दिया

ZEE NEWS के महा एग्जिट पोल (ZeeMahaExitPoll) के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए को 308 सीटें मिलने का अनुमान है. यूपीए को 117 और अन्‍य को 117 सीटें मिलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है.

2019 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का अनुमान. फाइल फोटो

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 का अंतिम चरण रविवार का खत्‍म होते ही जारी हुए विभिन्‍न एग्जिट पोल (EXIT POLL) के रुझानों से विपक्षी पार्टियों को झटका लगा है. इन एग्जिट पोल के मुताबिक 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. एक्जिट पोल पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्साहित प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल का पता चलता है. 

अभी तक जिन चैनलों ने 542 सीटों के रुझान पेश किए हैं, उनके आधार पर जी न्‍यूज के महा एग्जिट पोल (ZeeMahaExitPoll) के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए को 308 सीटें मिलने का अनुमान है. यूपीए को 117 और अन्‍य को 117 सीटें मिलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है.

 

यह भी पढ़ें : ZeeNewsMahaExitPoll: एक बार फिर मोदी सरकार, NDA की सीटें 300 पार

चैनल/एजेंसी                 एनडीए          यूपीए       अन्‍य
एबीपी नील्‍सन                267               127         148
आज तक एक्‍स‍िस           339-365        77-108    69-95
न्‍यूज 18-IPSOS            336-354        66-82      123-124
न्‍यूज24-चाणक्‍य              350                95          97
रिपब्‍ल‍िक, C-वोटर          128               127        125
टाइम्‍स नाउ VMR            306              132        104
News x India News      298              164        135
इंडिया टीवी सीएनएक्‍स      300              120         122

यह भी पढ़ें : #ZeeMahaExitPoll: ABP और CSDS सर्वे के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी को 34 सीटें

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि लोगों ने मोदी के अच्छे प्रशासन को पुरस्कार दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘एक्जिट पोल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिये बेहद सकारात्मक मतदान होने के स्पष्ट संकेत मिलते हैं. पीएम मोदी ने अतुल्य समर्पण से देश की सेवा की है. लोग अच्छे प्रशासन को पुरस्कार देते हैं, यह एक बार फिर से उत्साहजनक जनमत से साबित हुआ है. यह बुराइयां करने वाले उस विपक्ष को तमाचा है जो आधारहीन आरोप लगाता है और झूठ बोलता है.’’ 

fallback
ZeeMahaExitPoll

कांग्रेस के शशि थरूर ने दावा किया कि एक्जिट पोल गलत होते हैं. उन्होंने अपनी बात सही साबित करने के लिये आस्ट्रेलिया के चुनाव का हवाला दिया जहां कई एक्जिट पोल गलत साबित हुए.

यह भी पढ़ें : #ZeeMahaExitPoll: यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान, ABP-NEILSON सर्वे में गठबंधन को 56 सीटें

LIVE TV देखें

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सारे एक्जिट पोल गलत नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘सारे एक्जिट पोल गलत नहीं हो सकते हैं. यह टीवी बंद करने, सोशल मीडिया से लॉग आउट करने का समय है तथा यह देखना है कि क्या 23 मई के बाद दुनिया अपनी धुरी पर अभी भी घूम रही है.’’ कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा ने कहा कि शांत मतदाता ही 23 मई को राजा साबित होंगे.

Trending news