Balaghat News: बालाघाट के किरनापुर थाने में चोरी के आरोपी से नियम विरुद्ध पूछताछ और मारपीट के आरोपों के बाद एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. गर्भवती महिला और उसके पति से मारपीट व कपड़े उतरवाने के आरोपों की जांच एसआईटी करेगी.
Balaghat News: गुरुवार को बालाघाट पूरी तरह बंद रहा. 29 बच्चों की मौत के बाद आदिवासी समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया. इस दौरान दुकानें बंद रहीं और बस सेवाएं भी ठप रहीं. हालांकि, स्कूल और आपातकालीन सेवाएं चालू रहीं.
जन-विश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त को बालाघाट पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार बालाघाट की तस्वीर को बदलने के लिए बड़े बजट पर काम कर रही है. यहां पूर्व नक्सल-युक्त 100 गांवों का विकास किया जाएगा। इसके लिए 225 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों के प्रति स्नेह और आत्मीयता का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला. बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री ने भी बहनों के इस आत्मीय स्नेह को भावपूर्वक स्वीकार करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार (29 अगस्त) को बालाघाट जिले के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद किया और क्षेत्र के विकास तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं पर चर्चा की.
बालाघाट जिले के बैगा-बाहुल्य इलाकों में खसरे और मलेरिया से आठ मासूम बैगा बच्चों की मौत के बाद सरकार ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई की है. ICMR की रिपोर्ट में खसरे की पुष्टि होने के बाद जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. परेश उपलव को उनके पद से हटा दिया गया है.
Explainer: बालाघाट के बैगा आदिवासी इलाके में बच्चों की मौत के बाद हेल्थ सिस्टम और सरकार की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. जहां स्वास्थ्य विभाग आठ बच्चों की मौत की बात कह रहा है, वहीं कांग्रेस नेता उमंग सिंघार 19 मौतों का दावा कर रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि कीटनाशक का छिड़काव, राशन बांटने और साफ पीने का पानी मुहैया कराने जैसे कदम बच्चों की मौत के बाद ही क्यों उठाए गए?
नक्सलवाद का प्रभाव क्या होता है, जिन लोगों को जानना है उन्हें मध्य प्रदेश के बालाघाट जाना चाहिए. यहां नक्सली मुक्त हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार डॉक्टर पहुंचे और जानलेवा बीमारी से पीड़ित 125 से ज्यादा बच्चों की जान बचाई.
Balaghat Malaria Cases: बालाघाट के बैगा आदिवासी अंचल में मलेरिया, टायफाइड, डायरिया और त्वचा संक्रमण के मामलों के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रभावित गांवों का दौरा किया. स्वास्थ्य विभाग 8 बच्चों की मौत बता रहा है, जबकि सिंघार ने 19 बच्चों की मौत का दावा किया है.
Balaghat News: बालाघाट के आदिवासी इलाकों में अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके चलते बैगा जनजाति समाज के तीन बच्चों की मौत हो गई है. इसके बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग गांव में डेरा डालकर बैठा हुआ है.
बालाघाट के नक्सल-प्रभावित इलाकों से नक्सलियों के सफाए के बाद सहकारी विभाग की 0% ब्याज वाली किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. जो किसान लंबे समय से नक्सलियों और साहूकारों के शोषण का शिकार थे, वे अब बिना किसी ब्याज के आसानी से खाद, बीज और नकद राशि प्राप्त कर रहे हैं.
Balaghat Double Money Scam: बालाघाट के बहुचर्चित डबलमनी कांड में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. 500 करोड़ रुपये से भी अधिक के निवेश ठगी के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड सोमेंद्र कांकरायने को बालाघाट पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई में उसके साथ 7 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है.
Waraseoni Murder Case: बालाघाट के वारासिवनी में शराबी दामाद की प्रताड़ना से परेशान पिता ने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने 72 घंटे में मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद हुआ.
बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र में तांत्रिक की बताई कथित जानकारी के आधार पर घर में गड़ा खजाना खोजने पहुंचे आरोपियों ने 48 वर्षीय महिला पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है.
Balaghat News-बालाघाट में शराब दुकान हटाने के आंदोलन के बीच, एक महिला ने अपने ही शराबी पति को सरेराह खंभे से बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Lightning Strikes In Balaghat: बालाघाट के भमोडी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य बुरी तरह झुलसे गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
Balaghat News: बालाघाट के डोंगरिया गांव में 100 साल पुराने सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध प्लाटिंग का आरोप लगा है. ग्रामीणों के विरोध के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं. मामले में भू-माफियाओं और पटवारी पर आरोप लगे हैं.
Balaghat News-बालाघाट में युवक के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. मृतक और युवक की मां के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर आरोपी ने कई बार समझाइश भी दी थी. नहीं मानने पर हत्या कर दी.
Balaghat Murder Case: बालाघाट में प्रेमिका की शादी में पहुंचे युवक की युवती के भाई और उसके दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में मामला सुलझाकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Balaghat Electricity News: बालाघाट के डाबरी पंचायत में आदिवासी ग्रामीण लकड़ी के खंभों और जुगाड़ तारों से बिजली जलाने को मजबूर हैं. मीटर और बिल होने के बावजूद पक्की व्यवस्था नहीं है. लटकते तारों से हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है.
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां पिछले 15 वर्षों से दो अलग-अलग व्यक्ति एक ही MBBS डिग्री का इस्तेमाल करके डॉक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं.
Balaghat Illegal Mining: बालाघाट के भमोड़ी रेत घाट पर पुलिस ने एंबुलेंस में पहुंचकर अवैध खनन पर छापा मारा. अचानक कार्रवाई में 10 ट्रैक्टर पकड़े गए. माफियाओं का मजबूत सूचना तंत्र इस बार नाकाम रहा और मौके पर हड़कंप मच गया.