Gumla News: गुमला में एसीबी ने बड़ा एक्शन लिया है. डीएसई ऑफिस के बड़ा बाबू और रिटायर्ड शिक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. दो वर्ष पहले भी रिश्वतखोरी के एक मामले में एसीबी ने तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था.
Gumla News: गुमला में मासूम से दुष्कर्म के मामले की जांच करने के लिए टीम घाघरा के एक गांव पहुंची. केस दबाने की कोशिश पर अधिकारी सख्त नजर आए. इसके साथ ही, टीम ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.
Gumla News: गुमला में दिल दहला देने वाली घटना बुधवार को सामने आई है. यहां पर एक मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगी दी. जिससे तीनों की मौत हो गई. तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है.
Gumla News: गुमला की 6 साल की बच्ची के लापता होने पर हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है. HC ने मामले की जांच CBI से कराने के संकेत दिए हैं. वहीं, मामले की जांच करने के लिए DGP तदाशा मिश्रा खुद गुमला पहुंची.
गुमला और धनबाद में राम नवमी जुलूस के दौरान हिंसा होने की खबर सामने आई है. गुमला में एक युवक पर चाकू से हमला किया गय तो वहीं धनबाद में हिसंक झड़प हुई. फिलहाल घायल युवक को डॉक्टरों ने रिम्स रेफर किया है.
Gumla Conversion News: गुमला से धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां चंगाई सभा में शामिल होने के लिए महिलाओं को उकसाया जा रहा था. मामले में ग्रामीणों ने 5 महिलाओं को पकड़ा है और सभी को पुलिस के हवाले कर दिया है.
गुमला में रोजगार मेले की धूम देखने को मिली है, जहां 87 युवाओं को मौके पर मिला जॉइनिंग लेटर दिया गया है. मेले में कुल 317 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 187 को शॉर्टलिस्ट किया गया था.
Gumla News: गुमला जिले के सरगांव पतराटोली गांव में जंगली हाथी के हमले में एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई. हमला चंदन उरांव के घर पर हुआ, जिसमें उनकी पत्नी भी घायल हुई. वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मदद की और मुआवजा प्रक्रिया शुरू की.
Gumla Latest News:
Gumla Latest News: चैनपुर प्रखंड के जमगाई गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस मारपीट दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Gumla News: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का आज भव्य शुभारंभ किया गया. कॉलेज खेल मैदान में आयोजित इस समारोह में छात्रों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला.
Gumla News: गुमला जिले में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर 'आदि-फूल सुपोषित अभियान' का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया. अभियान का उद्देश्य कुपोषित और जोखिमग्रस्त बच्चों के पोषण स्तर में सुधार कर उन्हें स्वस्थ भविष्य देना है. जिला प्रशासन, आंगनवाड़ी कर्मियों और माताओं की सहभागिता से गुमला को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.
Gumla Gang Rape: बीते शुक्रवार (14 नवंबर) की रात को दो नाबालिग सगी बहनों का सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. गैंगरेप की इस वारदात से गुमला पुलिस-प्रशासन हिल गया था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 से 3 आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं.
ACB Raid In Gumla: सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज मिले. दस्तावेजों को जप्त कर रांची ले जाया गया. शोरूम को भी सील कर दिया गया है. चर्चा है कि इस शोरूम के संचालन में अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतें मिल रही थीं.
गुमला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिला मुख्यालय स्थित महिंद्रा नेक्स्जेन शोरूम पर पाँच घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए और शोरूम को सील कर दिया. दस्तावेजों को जांच के लिए रांची ले जाया गया.
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी मोड़ पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हुआ. 35 वर्षीय प्रकाश उरांव को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रकाश के पाँच छोटे बच्चे अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं, क्योंकि उनकी माँ दो साल पहले ही घर छोड़कर चली गई थी.
Gumla News: गुमला में यूरिया संकट गहराता जा रहा है. वहां के किसान कालाबाजारी से परेशान हैं. किसानों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से यूरिया की कालाबाजारी हो रही है. विस्तार से जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.
गुमला में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालात ऐसे हैं कि अब सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि मंदिर और पूजा स्थलों तक में पानी घुस गया है. श्रद्धालु पूजा-पाठ नहीं कर पा रहे, तो दूसरी ओर किसान अपनी बर्बाद फसल देखकर निराश हैं.
Gumla Encounter: पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को गुमला पुलिस ने देररात हुई मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था. मारे गए नक्सली पर 15 लाख का इनाम रखा गया था.
झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर झटनी टोली स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बदहाली के दौर से गुजर रहा है. वर्ष 1961 में स्थापित इस विद्यालय में 253 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन विद्यालय बुनियादी सुविधाओं के लिए अब भी तरस रहा है.
गुमला शहर के सोसो इलाके में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी अनिल किंडो के घर से यह रैकेट संचालित हो रहा था.
गुमला के मकुंदा गांव में ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली से तंग आकर अनोखे तरीके से विरोध जताया. महिलाओं ने कीचड़ में तब्दील सड़क पर धान रोपकर चेताया कि अब वोट नहीं देंगे. 15 वर्षों से उपेक्षित इस गांव में अब आक्रोश उग्र आंदोलन की ओर बढ़ रहा है.