Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक सरकारी स्कूल में बैग चेकिंग के दौरान 11वीं के छात्र के पास से चाकू, खिलौना एयर गन और मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया. शिक्षिका की हत्या के बाद बरती जा रही सख्ती के बीच हुई इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और गार्ड न होने की पोल खोल दी है.
Haryana Crime News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने एक वकील के घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाया और करीब 20 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, लाइसेंसी रिवॉल्वर व 30 कारतूस लूट लिए. वहीं बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Haryana News: हरियाणा के नूंह में फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो गाड़ी समेत तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं. फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
Haryana Crime News: हरियाणा के कैथल में शादी के महज दो महीने बाद 25 वर्षीय गर्भवती मीनाक्षी का शव उसके कमरे में मिला. करनाल से पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद के एक बैंक के लॉकर से 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है. जहां पर पीड़िता सुदेश कपूर के अनुसार, जब चाबी से लॉकर नहीं खुला तो बैंक प्रबंधन द्वारा इसे तोड़े जाने पर अंदर रखे गहने गायब मिले. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में दिन-दहाड़े एक ज्वैलरी शॉप में लूट करने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने उनके पास से हथियार और एक गाड़ी बरामद की है.
Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत के समालखा में पाईंट इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन से गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम पर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने संस्थान के पूर्व छात्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं शुरुआती जांच में इनके तार विदेश में बैठे अपराधियों से जुड़े पाए गए हैं.
Haryana News: हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कारवाई तेज हो गई हैं. मायके वालों के दहेज हत्या के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Haryana Crime News: हरियाणा में रेवाड़ी पुलिस की CIA कोसली टीम ने अंतर-राज्यीय भैंस-चोरी गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को पकड़ा है. ये आरोपी दिन में घूम-घूमकर सामान बेचने वाले या नकली व्यापारी बनकर रेकी करते थे और रात में पिकअप ट्रकों में मवेशियों को चुराकर उत्तर प्रदेश के मेलों में बेच देते थे. अब तक की पूछताछ में ऐसी छह घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता चला है.
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, कुंजपुरा पुलिस स्टेशन के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. उसने जमीन के विवाद से जुड़ी एक जांच को निपटाने के लिए ₹20,000 की मांग की थी; एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया.
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया. शटर और ताले तोड़कर हजारों रुपये का कैश और सामान चुरा लिया. यह घटना CCTV में कैद हो गई है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी नाराज हैं और उन्होंने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है.
Haryana Crime News: हरियाणा के कैथल में एंटी नारकोटिक सैल ने ई-रिक्शा से नशीले इंजेक्शन तैयार कर बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में घोलकर सिरिंज के साथ नशा करने वालों को बेचता था. पुलिस ने मौके से गोलियां, नशीला घोल और ई-रिक्शा बरामद की है, आइए विस्तार से जानें.
Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के छारा गांव में शनिवार देर रात सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमले में उनका भतीजा मनजीत भी घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Haryana News: हरियाणा के भिवानी के लोहड़ बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर 52 प्रकार की एक्सपायरी दवाएं बरामद कीं. जांच में पता चला कि स्टोर का लाइसेंस जुलाई 2025 से नवीनीकृत नहीं था. विभाग ने दवाओं को जब्त कर लिया है और मेडिकल संचालक को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, आइए विस्तार से जानें.
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल की रामदेव कॉलोनी में एक शराबी पति ने सोती हुई पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतका मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी. आरोपी ने बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की और वारदात के बाद फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, आइए विस्तार से जानें.
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल में 16 साल के क्रिकेटर प्रतीक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 10 से 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. वहीं गांव में दुख और गुस्से का माहौल बना हुआ है और परिवार की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, आइए विस्तार से जानें.
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल जिले के धौलगढ़ गांव में मंगलवार को 16 साल के छात्र प्रतीक की लाठियों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रहा था. हमलावरों ने पुरानी रंजिश के कारण घात लगाकर उस पर हमला किया. पुलिस और FSL की टीम अभी इस मामले की जांच कर रही है; आइए विस्तार जानते हैं.
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 74 साल के बुज़ुर्ग को बेरहमी से पीटा और घसीटा जा रहा है. फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है; आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में 80 वर्षीय पुजारी पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले बुजुर्ग को लाठियों से बेरहमी से पीटा, टांग तोड़ी और फिर गले में कपड़ा डालकर सड़क तक घसीटा. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, आइए विस्तार से जानें.
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल में जसविंदर हत्याकांड के विरोध में परिजनों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी की. मुख्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, उनका धरना-प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा, आइए विस्तार से जानें.
Haryana Crime News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पुलिस की सीआईए टीम और बदमाश संजय उर्फ दीपू रंधावा के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है. आरोपी जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमले का वांछित था, आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: हरियाणा के करनाल में दहेज प्रताड़ना से परेशान बहन की मदद करने गए जसविंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनीश के पिता और भाई सागर को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है. मुख्य आरोपी मुनीश अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, आइए विस्तार से जानें.