विभाग का कहना है कि फरीदाबाद में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले भी कई अवैध बैंक्वेट हॉल और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है.
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित चावला कॉलोनी हाईवे (सोहना टी-पॉइंट) पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां लगातार बारिश और जर्जर हालत के कारण एक बंद दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छज्जे के नीचे खड़े दो युवकों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई.
Bulldozer Action: फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत DTP विभाग ने सीकरी क्षेत्र में बने अवैध ऊषा मैरिज गार्डन पर बुलडोजर कार्रवाई की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया.
फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित एक शराब के ठेके को वन विभाग और आबकारी (एक्साइज) विभाग की संयुक्त टीम ने कथित रूप से अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के बाद ठेका संचालक ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व नोटिस या आधिकारिक आदेश के बुलडोजर चलाया, जो नियमों के खिलाफ है.
फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना मालखाने से 32 सरकारी हथियार गायब होने के मामले में पुलिस के दावों और अदालत में पेश रिपोर्ट के बीच बड़ा विरोधाभास सामने आया है. जहां पुलिस मीडिया के सामने सभी हथियार बरामद होने का दावा कर रही है, वहीं अदालत में दाखिल रिपोर्ट के अनुसार तीन रिवॉल्वर अब भी बरामद नहीं हुए हैं.
Haryana News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पति-पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि गिरोह फर्जी रिश्ते तय कर शादी का भरोसा दिलाता था और फिर अलग-अलग रस्मों के नाम पर लोगों से पैसे लेकर फरार हो जाता था.
Haryana News: फरीदाबाद के राजीव कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 30 जून की रात मैनपुरी निवासी विपिन यादव किराये के मकान की छत पर सो रहा था, तभी उसके सिर में गोली मार दी गई
Illegal Construction: अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने जा रही है. मकानों और मोबाइल टावरों के बाद अब वन विभाग वन भूमि पर बने धार्मिक स्थलों और उनके आसपास हुए अतिक्रमण की भी संयुक्त जांच करेगा. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.
फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में वन विभाग अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. रिहायशी मकानों और अवैध मोबाइल टावरों के बाद अब धार्मिक स्थलों और उनके आसपास हुए अवैध निर्माणों का संयुक्त सर्वे किया जाएगा. शिकायतों के आधार पर पुलिस सुरक्षा में निरीक्षण होगा और जहां अतिक्रमण मिलेगा वहां पहले नोटिस जारी किया जाएगा.
Haryana News: फरीदाबाद के धौज गांव में पुराने विवाद को लेकर दोबारा मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले हुए झगड़े का थाने में समझौता हो चुका था, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष ने फिर हमला कर दिया.
फरीदाबाद के सिरोही गांव में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक युवक पर स्कॉर्पियो कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित राजीव कॉलोनी में देर रात छत पर सो रहे युवक विपिन के सिर में अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल विपिन को पहले बीके अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों व आरोपी की तलाश में जुटी है.
Haryana News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 28 साल की एक कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए.
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी विनायक झा, जो नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है, सूरजकुंड के एक होटल के कमरे में कथित रूप से नकली नोट तैयार कर रहा था.
एनआईए ने लाल किला ब्लास्ट मामले में दाखिल चार्जशीट में दावा किया है कि आतंकी साजिश के तार फरीदाबाद तक जुड़े थे. जांच के अनुसार, फरीदाबाद स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े एक कथित "व्हाइट कॉलर" मॉड्यूल की भूमिका सामने आई है.
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में कपड़े की दुकान चलाने वाले 28 वर्षीय कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए.
Faridabad Crime News: पॉलीमेड कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों को पिक और ड्रॉप का काम किरण ट्रेवल्स की बस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिससे कुछ महिलाएं घायल हो गई.
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस थाने के मालखाने से चोरी हुए 32 हथियार क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिए हैं. आरोपी ने मालखाना इंचार्ज के भरोसे का फायदा उठा हथियार चुराकर अलग-अलग राज्यों में बेचे थे. लापरवाही के चलते मालखाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है और 20 आरोपियों को जेल भेजा गया है, आइए विस्तार से जानें.
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के वार्ड नंबर 16 में विकास कार्यों में देरी के चलते हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. टेंडर और बजट जारी होने के बावजूद काम शुरू न होने पर मेयर की शिकायत पर XEN को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए सात दिन में चार्जशीट मांगी गई है, आइए विस्तार से जानें.
Faridabad News: फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने उन यूनिटों पर सील किया, जहां पिछले काफी समय से नियमों का उल्लंघन कर रिहायसी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था.
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा बीएलओ के जरिए कांग्रेस समर्थकों के नाम कटवा रही है. कांग्रेस नेता ने 2024 चुनाव में भी भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है, आइए विस्तार से जानें.
Faridabad Accident News: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नगरोटा इलाके के पास कार बस से टक्करा गई, जिससे पांच दोस्तों में से तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.