केंद्रीय बजट 2024-25 पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "इस बजट में बिहार की 14 करोड़ जनता की आंखों में धून झोंकी गई है... तेजस्वी यादव जब उपमुख्यमंत्री थे उस समय जो योजनाएं प्रक्रियाधीन थीं, उसी को रीपैकेजिंग करके दिखाया जा रहा है कि बिहार को बहुत कुछ मिल रहा है... बिहार को मिला कुछ नहीं है लेकिन ढिंढोरा पीटा जा रहा है। नीतीश कुमार भाजपा के सामने सत्ता के लिए नतमस्तक हो गए... लालू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा बिहार की जनता की वाजिब मांग है जिसे हम किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे।"
केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "यह लोग अपने ही बजट को देख लें... बजट में कुछ है ही नहीं... स्वास्थ्य के लिए नहीं है, मनरेगा के लिए कुछ नहीं है, MSP के लिए कुछ नहीं है, OBC-ST और SC के लिए कुछ नहीं है तो बजट पर क्या चर्चा करेंगे?... सदन में जैसे को तैसा होगा... आपको(भाजपा) बहुमत नहीं मिला है, आपने जबरदस्ती बहुमत लिया है।"
संसद शुरु होती तो उससे पहले ही विपक्ष के सांसद तैनात थे...हाथों में तख्तियां लेकर..और आरोप यही कि ये बजट देश का नहीं, सिर्फ़ बिहार और आंध्र प्रदेश का बजट है...हंगामा संसद के बाहर से लेकर संसद के अंदर तक था...संसद के अंदर विपक्ष ने आरोप लगाया कि देश का बजट दो राज्यों पर लुटा देना पूरे देश के साथ अन्याय है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Union Budget 2024: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल रेलवे के लिए 2 लाख 62 हजार 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले 10 सालों में रेलवे का विकास पिछले 60 सालों से बहुत ज्यादा हुआ है. इस अवधि में बुनियादी ढांचे की नींव रखी गई है. लगभग 96 फीसद नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया है. 31 हजार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं."
केंद्रीय बजट पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट प्रस्तुत किया, इसको अगर वैश्विक परिप्रेक्ष्य से समझना है तो हमें आज की दुनिया की स्थिति देखनी चाहिए कि दुनिया में आज अस्थिरता, तनाव है और इस वातावरण में मोदी सरकार की जो रणनीति है कि हम ग्रोथ को कैसे बनाए रखें, महंगाई को कैसे कंट्रोल करें और देश की क्षमता को कैसे आगे बढ़ाएं...मैं इस बजट का स्वागत करता हूं...यह बहुत प्रगतिशील बजट है। इसमें जो निर्णय लिए गए हैं, वो देश के हित में हैं...."
Budget NPS Announcement: वित्त मंत्री ने बजट में न्यू पेंशन स्कीम को लेकर प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारियों को राहत दी है. मंगलवार को किये गए ऐलान से प्राइवेट नौकरी करने वाले एम्पलाई को सेविंग और टैक्स दोनों को लेकर फायदा होगा.आइए जानते हैं कैसे-
Budget 2024: सरकार के इस फैसले को स्ट्रैटिजिक तौर पर बड़ा कदम माना जा रहा है. ये फैसला विदेशी कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित करेगा. वहीं भारत को चीन का विकल्प बनने में मदद करेगा. विदेशी कंपनियों के सामने चीन प्लस 1 का ऑप्शन मिल सकेगा.
To The Point: केंद्र सरकार जहां बजट को विकसित भारत के निर्माण वाला बजट बता रही है तो वहीं विपक्ष ने इसे सरकार बचाऊ बजट बताकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है बजट में गैर बीजेपी शासित राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 27 जुलाई को प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का ऐलान किया है सवाल है कि क्या मॉनसून सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी या शोर और हंगामे में पूरा सत्र यूं ही निकल जाएगा...आज TO THE POINT में इसी पर होगी बड़ी बहस..
Budget को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा का कहना है, ''इस बजट से दो व्यक्तियों, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को छोड़कर लगभग सभी लोग निराश हैं... सभी आर्थिक रिपोर्टों का निष्कर्ष है कि देश में आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन कीमतें बढ़ रही हैं।''
केंद्रीय बजट पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...बजट बहुत शानदार है और सभी ने इसका स्वागत किया है। विपक्ष यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि यह सिर्फ 2 राज्यों का बजट है। बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का आवंटन 1-2 राज्यों के लिए नहीं है, यह पूरे देश के लिए है...बुनियादी ढांचे से लेकर चिकित्सा, मध्यम वर्ग के लोगों को छूट देना, किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं या आदिवासियों को अलग पैकेज देना, यह सब देश के लिए किया गया है। यह कहना गलत है कि पूरा केंद्रीय बजट 1 या 2 राज्यों के लिए है..."
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मकान की बिक्री पर लगने वाले कैपिटल गेन टैक्स को घटाकर 12.5 प्रतिशत करने की जानकारी दी। लेकिन इसका आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा, यहां जानिए आसान भाषा में-
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट पेश करते हुए रोजगार से लेकर मिडिल क्लास तक के लिए कई घोषणाएं की हैं. इस बार सरकार की तरफ से न्यू टैक्स रिजीम में राहत देने के साथ ही और भी कई तरह की घोषणाएं की हैं. आइए जानते हैं वित्त मंत्री की वो 7 घोषणाएं जो आम आदमी पर सीधा असर डालेंगी.
विदेशी सरकारों को उस साल 5848.58 करोड़ रुपये देने का अनुमान था. लेकिन अंत में 6,541.79 करोड़ रुपये दिए गए. 2024-25 के लिए विदेशी सरकारों को दी जाने वाली मदद का अनुमान 5,667.56 करोड़ रुपये है. इस बार के बजट में भूटान को सबसे ज्यादा 2,068.56 करोड़ रुपये मिलेंगे.
Union Budget 2024 Update: Nirmala Sitharaman Speech - देखिए, बजट की 7 बड़ी बातें. बजट के दौरान केंद्र सरकार में सोना-चांदी पर बड़ा ऐलान किया है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारण लगातार अपना 7वां बजट पेश किया. इस मौके पर नजर इस बात पर थी क्या बजट 2024 में मिडिल क्लास को किसी तरह से राहत मिलेगी. देखिए लोकसभा से निर्मला सीतारमण का बजट भाषण LIVE. सरकार ने नई टैक्स रिजीम की स्लैब में बदलाव किया है । वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इससे इनकम टैक्स बचेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से बजट में मिडिल क्लास को निराश कर दिया. वो मिडिल क्लास जिसे इस बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें थी. वहीं मिडिल क्लास जो सबसे ज्यादा टैक्स भरता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है. इस बजट ने इनकम टैक्स स्लैब में थोड़े बहुत बदलाव तो किए गए, लेकिन ये बदलाव नौकरीपेशा लोगों को खुश नहीं कर पाई.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है. Budget में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई सारी घोषणाएं की गई हैं. लेकिन Middle Class के लिए ये बजट क्या लेकर आया है.
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट भाषण में ‘एनपीएस वात्सल्य’ स्कीम शुरू करने का ऐलान किया गया. इस योजना के तहत आप अपने बच्चे की पेंशन के लिए भी उसके बचपन से ही निवेश कर सकेंगे.
Indian Defence Budget: 2024-25 के अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिहाज से देखे तो रक्षा क्षेत्र में बजटीय आवंटन 1.9% है. इसमें पूर्व सैनिकों के पेंशन का हिस्सा भी शामिल है. यदि सैनिकों की पेंशन के हिस्से को छोड़ दिया जाए तो रक्षा क्षेत्र में बजटीय आवंटन 1.5 प्रतिशत से भी कम हो जाएगा.
बजट में बिहार के लिए विशेष पैकेज पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा हम बिहार को विशेष दर्जा दिलाने के लिए हम लगातार बोलते रहे। हमने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष मदद दीजिए जिससे राज्य आगे बढ़ सके। केंद्र से अगर अतिरिक्त मदद मिलेगी तो फायदा मिलेगा.
Union Budget 2024 Update: PM Modi Speech - बजट पेश होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. वित्तमंत्री निर्मला सीतारण ने अपना 7वां बजट पेश किया. देखें, पीएम मोदी ने बजट पर क्या कहा?
Tech Budget 2024: बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क और मोबाइल चार्जर की कीमत को कम कर दिया जाएगा. इससे स्मार्टफोन और मोबाइल चार्जर की कीमतें कम हो जाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने टेक इंडस्ट्री को लेकर और भी कई ऐलान किए.