UP Politics: उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर सियासत तेज हो गई है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है. मंत्री संजय निषाद ने सपा पर मुसलमानों का वोट लेने लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया.
Ballia news: निषाद पार्टी के अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है.
UP Assembly Election 2027: नोएडा इनडोर स्टेडियम में यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपनी निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की जनसभा और रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं.
Ghazipur News: कई राज्यों में निषाद समाज को अनुसूचित श्रेणी में रखा गया है. ऐसे में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने यूपी में निषाद समाज को अनूसूचित जाति का अधिकार मिलने की मांग उठाई है.
Aparna Yadav on Nitish Kumar Hijab Row and Sanjay Nishad Remarks: बिहार सीएम नीतीश कुमार के वायरल वीडियो और उस पर संजय निषाद के बयान ने महिलाओं की गरिमा और सार्वजनिक मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. नीतीश कुमार और संजय निषाद का अब उनके घटक दलों के नेताओं ने ही विरोध शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव का बड़ा बयान सामने आया है.
Meerut News: मेरठ पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में पॉलिटकली ट्रेंड लोग हैं. उन्होंने कहा कि बसपा चीफ मायावती का 'राइज' हो रहा है.
Gonda Video: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पीडीए के बहाने एक बार फिर से सपा पर हमला बोला है. संजय निषाद ने कहा कि आज के समय में असली पीडीए संजय निषाद के पास है. उन्होंने कहा कि पीड़ित, दलित अपमानित हैं जब ये लोग सत्ता में रहते हैं तो दिखाई नहीं देते हैं. तब इन्हें केवल सैफई ही दिखाई देता है. इतना ही नहीं संजय निषाद ने अखिलेश यादव के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर भी पलटवार किया है.
Sanjay Nishad: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भदोही पहुंचे थे. उन्होंने योगी सरकार के जाति ना लिखने के आदेश पर खुलकर नाराजगी भी जताई. कहा कि सरकार के सामने अपना पक्ष रखेंगे.
Deoria News: देवरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वह 27 के खेवन हार हैं. इतना ही नहीं 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है.
Ghazipur Video: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का बड़ा बयान सामने आया है. संजय निषाद ने कहा कि पव्वा भर जिनकी संख्या है वो हमेशा सत्ता में रहे हैं और झउआ भर जिनकी संख्या है वो बाहर हैं. पव्वा पिओगे तो सताये जाओगे. संजय निषाद ने कहा कि जगजीवन राम ने तमाम दलित नेताओं को भर्ती करके गदहा बना दिया. अटल बिहारी बाजपेयी आए तो लेदरमैन को आगे किया और कहा गदहों से दूर हो जाओ. मुलायम सिंह यादव आए और ओबीसी के नाम पर आए और मिल्कमैन को जगाया.
Lucknow News: संजय निषाद अपने बड़े बेटे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की है. संजय निषाद और सीएम योगी की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. क्या यूपी में कुछ बड़ा होने जा रहा है.
Sanjay Nishad on Phoolan Devi Murder: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को विजन 2047 पर चर्चा के दौरान मंत्री संजय निषाद के एक बयान पर हंगामा खड़ा हो गया. बातों बातों में संजय निषाद ने सपा को फूलन देवी का हत्यारा बता दिया. यह सुनते ही सपा नेताओं ने वेल में पहुंच हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर सतीश महाना को संजय निषाद का माइक बंद करने का आदेश देना पड़ा. हंगाामा शांत न होता देख स्पीकर सतीश महाना हाथ जोड़ते नजर आए.
Sanjay Nishad: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं तो कोई दूसरी पार्टी के साथ चले जाएंगे.
Sanjay Nishad Viral Video: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सात दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में डलवाने बयान पर सफाई दी है. और उन्होंने बताया कि इस तरह का बयान उन्होंने क्यों दिया. बता दें कि संजय निषाद ने एक जनसभा में मंच से कहा था कि 7 दारोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर उन्हें गड्ढे में फिंकवाकर यहां पहुंचा हूं...यह बयान जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा होने लगी तो संजय निषाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात कर इस पर अपनी सफाई दी है.
UP Politics News: मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 2027 में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. एससी आरक्षण की मांग पर सरकार से नाराजगी भी जताया.
Up Cabinet Minister Video: हरदोई में संवैधानिक रथ यात्रा के दौरान मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने महाकुंभ भगदड़ पर कहा कि कुछ प्रबंधन में चूक हुई होगी, और यह जांच का विषय है. और ये भी कहा कि बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी घटना हो जाती है. जनता से अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री इस घटना की निगरानी कर रहे हैं.
यूपी में बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल सोनेलाल पटेल के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल का मसला शांत नहीं हुआ है कि दूसरे दल भी आंखें तरेरने लगे हैं. यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ऐसा ही कुछ रुख दिखा रहे हैं. संजय निषाद भाजपा पर निषाद समाज की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं.
Pratapgarh Viral Video: प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया, जिसमें मंत्री को गंभीर चोटें आई हैं. इस हादसे में काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. संजय निषाद को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की.
ओपी राजभर ने भाजपा की तारीफ करते हुए दावा किया कि बीजेपी ने दलितों और पिछड़ों के नेताओं को बड़ा लीडर बनाया है लेकिन सपा हो बसपा या कांग्रेस पार्टी, ये दल सिर्फ लोडर बनाते है. इन्हें किसी को लीडर नहीं बनाया.
Ayodhya Rape Case Update: अयोध्या की नाबालिग गैंगरेप पीड़िता से मिलकर यूपी के मंत्री संजय निषाद रो पड़े. पीड़िता से मुलाकात के बाद जब मीडिया से वो बात कर रहे थे. तब संजय निषाद फफक-फफक कर रोने लगे. संजय निषाद ने कहा कि आरोपी कोई भी हो, किसी भी जाति का हो उसपर एक्शन लेना चाहिए. उन्होंने सीएम योगी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सदन में उन्हें इस मुद्दे को उठाने का मौका मिला।
Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से संजय निषाद फैजाबाद अस्पताल में मिले. संजय निषाद पीड़िता से मिलने के बाद उसके साथ हुई दर्दनाक घटना को बताते हुए रो पड़े.निषाद ने अखिलेश के पीडीए पर निशाना साधा.पीडीए का नारा देने वाले अपराध के सहारे जीत रहे. वो आरोपी को फांसी मिलने का प्रयास करेंगे. अखिलेश यादव के कार्यालय के बाहर धरना देंगे
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद की पत्नी मालती की कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक सेहत बिगड़ गई. कानपुर में उमस के दौरान शायद उनकी तबियत खराब हुई. निषाद पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं मालती निषाद.सत्ती चौरा घाट में आयोजित कार्यक्रम में खराब हुई तबियत.पत्नी को अस्पताल लेकर गए मंत्री संजय निषाद